scriptइलाज को तरस रही महिला | Woman craving treatment | Patrika News

इलाज को तरस रही महिला

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 12, 2018 04:21:49 pm

Submitted by:

rakesh verma

www.patrika.com/rajasthan-news

 महिला के बिस्तर पर श्वान।

सवाईमाधोपुर जिला अस्पताल में बीमार महिला के बिस्तर पर श्वान।

सवाईमाधोपुर. जिला अस्पताल में मानवीय संवेदनाएं पिछले तीन चार दिनों से रोजाना तिलतिलकर मर रही है। यहां जिला अस्पताल में एक महिला पिछले चार दिनों से इलाज के इंतजार में तड़प रही है, लेकिन उसकी सुध लेने को कोई तैयार नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा ने बताया कि महिला को 31 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन भर्ती करने के बाद भी महिला का उपचार नहीं किया जा रहा है। पूर्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा महिला के लिए रक्त का प्रबंध भी किया गया, लेकिन इसके बाद भी महिला का उपचार नहीं किया जा रहा है। वहीं देखरेख के अभाव में महिला के पास आवारा जानवर घूम रहे हैं।

नहीं बता पा रही नाम पता
महिला बेसुध हो रही है। महिला अपना नाम पता भी नहीं बता पा रही है। सामाजिक संगठनों की ओर से महिला को अपना घर भरतपुर भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण महिला को भरतपुर नहीं भेजा जा सका है।

एचआईवी पॉजीटिव है महिला
चिकित्सकों ने बताया कि महिला एचआईवी पॉजीटिव है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र के आस-पास की निवासी बताई जा रही है। महिला का पूर्व में भी जिला अस्पताल में उपचार किया गया था।

महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। महिला को भरतपुर भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को बैठक के कारण महिला को भरतपुर नहीं भेज सके।अब बुधवार को महिला को भिजवाने की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रंगलाल मीणा, पीएमओ, जिला अस्पताल, सवाईमाधोपुर

अध्यापक-छात्र हुए सम्मानित
सवाईमाधोपुर. भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राउप्रावि शहर में शिक्षक एवं छात्रों का सम्मान किया गया। शाखा सचिव राजेश गोयल ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ छात्रों में विष्णु बैरवा एवं दीपक महावर तथा गणित व्याख्याता ईश्वर दत्त शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, सुरेश रामबाबू सिंघल, प्रेम प्रकाश पाराशर आदि मौजूद थे। परिषद की ओर से 17 सितंबर को विभिन्न विद्यालयों में भारत को जानो प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो