scriptपुष्पवर्षा के साथ रवाना हुई यात्रा | pilgrims started journey | Patrika News

पुष्पवर्षा के साथ रवाना हुई यात्रा

locationसवाई माधोपुरPublished: Aug 18, 2019 01:27:46 pm

Submitted by:

Arun verma

अगस्त को डिग्गी धाम में होगा भण्डारा

गंगापुरसिटी. कुनकटा कलां से ध्वज के साथ रवाना होते कल्याणजी पदयात्री।

गंगापुरसिटी. कुनकटा कलां से ध्वज के साथ रवाना होते कल्याणजी पदयात्री।

गंगापुरसिटी. श्री कल्याण भक्त मण्डल कुनकटा कलां के तत्वावधान में श्री कल्याणजी महाराज की पदयात्रा शनिवार सुबह 11 बजे गांव स्थित सीतारामजी मंदिर से रवाना हुई। इस मौके पर पदयात्रा रथ व ध्वज की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। इसके पश्चात् सम्पूर्ण गांव की परिक्रमा की गई। इस दौरान श्रद्धालु कल्याणजी महाराज के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। साथ ही महिलाओं ने मंगल गीत गाए। ग्रामीणों ने पदयात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल धर्म का प्रचार होता है, बल्कि इससे आपसी प्रेम व भाई चारा भी बढ़ाता है। आयोजकों ने बताया कि पदयात्रा का भण्डारा 21 अगस्त को डिग्गी धाम में होगा। यात्रा रवानगी मौके पर मेघराज सरपंच, श्रीकिशन सैनी, बाबूलाल सैनी, लोकेश, सुमन कुनकटा, बनवारी एवं भूरसिंह समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे। (ब.उ.)

सवाईमाधोपुर. शहर के रैगर मोहल्ले से शनिवार को बाबा रामदेव की साइकिल, बाइक व पैदल यात्रा रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने भाग लिया। यात्रा खैरदा, टोंक, डिग्गी, किशनगढ़, पुष्कर, मेड़ता आदि मार्गों से होकर रामदेवरा पहुंचेगी। आयोजन से जुड़े चांदमल जैलिया व विष्णु कुमार ने बताया कि बारिश में भी यात्रियों की आस्था व उत्साह कम नहीं हुआ। यात्री भजन गाते हुए चलते नजर आए। इससे पहले रैगर मोहल्ला स्थित मंदिर में ध्वज पूजन करने के बाद यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रा का शहर के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया।

इसी क्रम में आलनपुर स्थित बैरवा बस्ती से बाबा रामदेव की पैदल यात्रा शुरू हुई। यात्री भजनों पर थिरकते हुए नजर आए। यात्रा से जुड़े लोगों ने बताया कि यात्री शनिवार रात को चौथ का बरवाड़ा में विश्राम करेंगे। इस दौरान धारा सिंह बैरवा, मनोज बैरवा रमेश, सुनील बैंडवाल व अशोक बैरवा आदि मौजूद थे।
पीपलदा. मित्रपुरा से खाटू श्याम बाबा के लिए आठवीं पदयात्रा सीताराम मंदिर से शनिवार को रवाना हुई। इससे पहले शुक्रवार रात को श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया।
श्याम मित्र मंडल परिवार से जुड़े कार्यकर्ता पिन्टू गोयल ने बताया कि भजन संध्या में श्याम मित्र मंडल लालसोट के गायक कलाकार हंसराज गुप्ता ने गजानन गणेश भजन से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद शनिवार सुबह खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। जो गणेश मंदिर पहुंची। इसके बाद सीताराम मंदिर के पुजारी पं. रामोतार शर्मा ने पदयात्रियों को रवाना किया। यह पदयात्रा 21 अगस्त को खाटूश्यामजी के यहां पहुंचेगी। जहां 22 को भण्डारा होगा। रामदेव बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में पीपलदा से रामदेवरा के लिए 9वीं पदयात्रा शनिवार को रवाना हुई। यह पदयात्रा करीब तेरह दिनों में रामदेवरा पहुंचेगी। मंडल के सदस्य ने बताया कि इससे पहले बस स्टैण्ड स्थित रामदेव मंदिर पर यात्री एकत्र हुए। जहां सभी के सहयोग से ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद पदयात्री रवाना हुए।

भैरो बाबा पदयात्रा 20 को
गंगापुरसिटी. जय भैरो बाबा भक्त मण्डल छोटी उदेई की तृतीय पदयात्रा 20 अगस्त सुबह 6 बजे नई अनाज मंडी स्थित हनुमान मंदिर से रवाना होगी। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार शाम 5 बजे नई अनाज मंडी हनुमान मंदिर में बैठक होगी। मण्डल सदस्य मुरारीलाल मीना ने सभी सदस्यों से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है। (ब.उ.)

कल्याणजी पदयात्रा 26 को
वजीरपुर. उपखंड क्षेत्र के सेवा गांव से श्री कल्याण भक्त मंडल के तत्वावधान में 26 अगस्त को भेराए माता मंदिर से सुबह 8 बजे कल्याणजी की पदयात्रा जाएगी। महेन्द्र कुमार ने बताया कि पदयात्रा की आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो