scriptकार्यकर्ताओं में फूंका जीत का मंत्र | Mantra of wandering in workers | Patrika News

कार्यकर्ताओं में फूंका जीत का मंत्र

locationसवाई माधोपुरPublished: Sep 23, 2018 10:51:01 am

Submitted by:

Rajeev

गंगापुरसिटी . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा से साढ़े चार साल का हिसाब मांगने वालों से जनता चार पीढिय़ों का हिसाब मांग रही है। कांग्रेसी कान और आंख खोलकर सुन लें हम पाई-पाई और पल-पल का हिसाब दे रहे हैं। केन्द्र में मोदी और प्रदेश में राजे विकास की गंगा बहा रहे हैंं। ऐसे में भाजपा राज्य में फिर से सत्तासीन होगी और केन्द्र में मोदी राज आएगा। कांगे्रस पर निशाना साधकर शाह ने कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंका। शाह ने शनिवार को कॉलेज ग्राउंड पर सभा को संबोधित किया।

gangapurcity news

कार्यकर्ताओं में फूंका जीत का मंत्र

गंगापुरसिटी . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा से साढ़े चार साल का हिसाब मांगने वालों से जनता चार पीढिय़ों का हिसाब मांग रही है। कांग्रेसी कान और आंख खोलकर सुन लें हम पाई-पाई और पल-पल का हिसाब दे रहे हैं। केन्द्र में मोदी और प्रदेश में राजे विकास की गंगा बहा रहे हैंं। ऐसे में भाजपा राज्य में फिर से सत्तासीन होगी और केन्द्र में मोदी राज आएगा। कांगे्रस पर निशाना साधकर शाह ने कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंका। शाह ने शनिवार को कॉलेज ग्राउंड पर सभा को संबोधित किया।

शाह ने सभा से पूर्व हायर सैकंडरी स्कूल मैदान पर शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताते हुए योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। शाह ने राजस्थान में दोबारा सरकार बनाने का दावा दोहराया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं आमजन का कल्याण करने वाली हैं। ऐसे में कार्यकर्ता इन्हें घर-घर जाकर बताएं।

मोटरसाइकिल पर बैठने से नहीं बनती सरकार


अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने शाह को आज की राजनीति का चाणक्य बताते हुए कहा कि हाल ही कांग्रेस की एक रैली के दौरान पीसीसी चीफ के पीछे गहलोत बैठे थे। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हम जीत गए। डॉ. मीणा ने कटाक्ष किया कि यदि पीएम बन जाओ तो आप (राहुल) बाइक पर बैठकर दिल्ली चले जाओ। डॉ. मीणा ने कहा कि कांग्रेस के पास सेनापति ही नहीं है। यदि कांग्रेस के पास नेता हैं तो वह सीएम घोषित करे।

मंच के सामने समर्थकों में तनातनी


कुलीनों का कुनबा माने वाली भाजपा की अंतकर्लह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के दौरान खुलकर सामने आ गई। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और विधायक मान ङ्क्षसह गुर्जर के समर्थक नारेबाजी करते-करते एक-दूसरे के सामने हो गए। एकबारगी समर्थकों के बीच तनातनी हो गई। खास बात यह हुई कि समर्थक मुर्दाबाद के नारों तक उतर आए। इस सबके बीच पुलिस मूकदर्शक बनी रही। समर्थकों ने शाह के भाषण की शुरुआत में भी नारेबाजी की। समर्थकों की नारेबाजी के चलते शाह से पहले के वक्ता अपनी बात पूरी तरह नहीं रख सके।

अमित शाह के मंच पर पहुंचने से पहले ही डॉ. मीणा के समर्थक ‘राजस्थान का एक ही लाल किरोड़ीलाल-किरोड़ीलाल’ के नारे लगा रहे थे। मंच से कई बार उन्हें टोका भी गया, लेकिन नारेबाजी बदस्तूर जारी रही। नारेबाजी बंद नहीं होने पर शाह के आने से ठीक पहले विधायक मान सिंह गुर्जर के समर्थक मंच के ठीक सामने वीआईपी के लिए रखी गईं कुर्सियों के पीछे आकर खड़े हो गए और विधायक के समर्थन में नारे लगाने लगे। दोनों नेताओं के समर्थकों की ओर से होने वाली नारेबाजी से सभा का माहौल बिगड़ गया और मंच के सामने बैठे लोग अव्यवस्थित हो गए। इस दौरान समर्थकों की ओर से मुर्दाबाद के नारे भी लगे। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शाह के भाषण के शुरुआत दौर में नारेबाजी और हो-हुल्लड़ का माहौल रहा। इस दौरान समर्थकों ने लगाई गई बेरीकेट्स भी तोड़ दिए। शाह ने हो-हल्ला के बीच अपना भाषण शुरू किया। डॉ. मीणा अपने संबोधन के बाद मंच से उतरकर समर्थकों के बीच कुर्सी डालकर बैठ गए।
गिनते-गिनते थक जाओगे


शाह ने कहा कि मोदी ने इतनी योजनाएं चलाई हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाआगे। किसान, आमजन एवं गरीब के लिए करीब १२९ योजनाएं चलाई हैं। मैं इन सबको जरूर पढूंगा। इसके लिए मुझे ताली बजाकर रोकना होगा। रफ्तार से उन्होंने योजनाओं के नाम पढ़े। इस बीच जनता के ताली बजा दीं। इस पर शाह ने कहा कि अभी तो महज 11 ही पढ़ी हैं। मोदी ने आमजन को केन्द्र में रखते हुए योजनाएं चलाई हैं।

… और चूक गए शाह


योजनाओं के बखान के बीच कहा कि मोदी विदेश जाते हैं तो वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। यह मोदी और भाजपा के लिए नहीं बल्कि १२५ करोड़ देशवासियों की जय-जयकार है। शाह ने कहा कि मैं यह बात (गंगानगर) में बताने आया हूं। शाह ने अपने भाषण में एक बार गंगापुरसिटी का जिक्र किया। इसमें भी वह सही नाम लेने से चूक गए।

पांच बार राहुल का नाम


अमित शाह के निशाने पर कांग्रेस रही। शाह ने अपने भाषण में ५ बार राहुल बाबा (राहुल गांधी) का नाम लिया। इस बीच एक बार राहुल और अन्य बार राहुल गांधी को राहुल बाबा कहकर संबोधित दिया। इस बीच उन्होंने एक बार मनमोहन सिंह को संबोधित करते हुए उन्हें मौनी बाबा कहा।

मिनट टू मिनट


११.५५ गंगापुरसिटी आगमन
१२.०१ स्कूल मैदान के लिए रवानगी
१२.२० स्कूल मैदान पहुंंचे
१२.२८ शक्ति केन्द्र संयोजकों को संबोधन
१.०२ भाषण समाप्ति
१.०५ स्कूल ग्राउंड के सेफ हाउस पहुंचे
१.५५ कॉलेज ग्राउंड पर भाषण शुरू
२.१९ भाषण की समाप्ति
२.२७ कोटा के लिए उड़ान
और मायूस रहे टिकटार्थी


शाह ने अपने संबोधन में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, बी. सतीश, सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया, धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह, सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, विधायक दीया कुमारी, जितेन्द्र गोठवाल, विधायक मान सिंह गुर्जर एवं रामकिशोर मीणा का नाम लिया। इस दौरान कई बड़े नेताओं का नाम वह नहीं ले सके। साथ ही शाह के मुंह से अपना नाम सुनना चाह रहे टिकटार्थी भी मायूस नजर आए। उन्होंने विधायक दीया कुमारी को पहले दीया कुमार और बाद में कुमारी कहा।

कार की छत पर बैठ गए किरोड़ी


सभा समाप्ति के बाद बाहर निकले राज्यसभा सांसद डॉ. मीणा को समर्थकों ने घेर लिया और जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद डॉ. मीणा अपनी कार की छत पर बैठ गए और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। वह कॉलेज मैदान से बाहर सडक़ पर छत पर ही बैठकर आए।

इन्होंने दिया संबोधन


शाह के समक्ष सभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी एवं डॉ. किरोड़ी ने ही संबोधित दिया। इससे पहले सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, करौली भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया, सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, पूर्व विधायक बत्तीलाल एवं अनंत बड़ीला आदि ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बी. सतीश, पर्यटन मंत्री कृष्णकेन्द्र कौर दीपा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, हिण्डौन विधायक राजकुमारी जाटव, सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, भरतपुर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सवाईमाधोपुर विधायक दीया कुमारी, भरतपुर विधायक विजय बंसल, मनीष पारीक, राजकुमार वर्मा राज्यसभा सदस्य, बामनवास विधायक कुंजीलाल मीना, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, बसेड़ी विधायक रानी सिलोटिया, करौली नगरपरिषद चेयरमैन राजाराम गुर्जर, गंगापुरसिटी सभापति संगीता बौहरा, उपसभापति दीपक सिंघल, घनश्याम शर्मा, महेन्द्र दीक्षित, धौलपुर जिलाप्रमुख डॉ. धर्मपाल जादौन, विवेक बौहरा, रघुप्रताप सिंह, हरेन्द्र शर्मा, उदयसिंह गुर्जर एवं आर.सी. गुर्जर आदि मौजूद थे। संचालन सुशील दीक्षित ने किया।

क्या बोले, क्यूं बोले


भाजपा अंगद का पांव – दूसरी बार सरकार बनाने का दावा
पाई-पाई का हिसाब – संभाग में नहीं आई गौरव यात्रा की कमी को साधा।
आवास योजना – गरीबों को पुचकारने की कोशिश
– उज्जवला योजना – महिलाओं से हमदर्दी
फसल लागत का डेढ़ गुना मूल्य – किसान हितैषी
जनजाति कल्याण मंत्रालय – दलित-आदिवासी से लाड़
आयुष्मान योजना – गरीब को राहत के जतन
वेतन वृद्धि – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियों को साधने की जुगत।
सर्जीकल स्ट्राइक और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से कटेंगे – राष्ट्रवादी सोच दर्शाई

होर्डिंग खोल ले गए लोग


शाह की सभा समाप्ति के बाद शाह को सुनने पहुंचे लोग जाते-जाते यहां से होर्डिंग्स और झंडे आदि उखाड़ ले गए। कई युवा होर्डिंग्स लगाने के लिए लगाए पाइपों तक को ले गए।

कई बार लगा जाम


अमित शाह के दौरे के चलते शहर में वाहनों की रेलमपेल रही। ऐसे में शहर कई बार जाम से जूझा। करौली और धौलपुर की ओर से आने वाले वाहनों उदेई मोड़ पर रोककर फल-सब्जी मंडी में पार्क कराया गया। यहां से कार्यकर्ताओं को हायर सैकंडरी मैदान तक पैदल ही जाना पड़ा। वाहनों की रेलमपेल के चलते उदेई मोड़, फव्वारा चौक, सालोदा, सैनिक नगर एवं कॉलेज के सामने कई बार जाम की स्थिति बनी।

रिमझिम ने बढ़ाई चिंता


शाह की सभा से पूर्व बिगड़े मौसम के मिजाज ने भाजपाईयों को चिंतित किए गए। शुक्रवार रात्रि रिमझिम बारिश के बाद सुबह ही फुहारों का दौर चला। ऐसे में भाजपाईयों के चेहरे की हवाईयां उड़ी रहीं। सुबह कई बार फुहारों का दौर चला। ऐसे में कई कार्यकर्ता अंगोछी से सिर छिपा कर स्कूल मैदान पर पहुंचे।

चढ़ गए पाइप पर


सभा के दौरान कई युवा पाण्डाल तैयार करने के लिए लगाए गए पाइपों पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें उतरने के लिए कहा, लेकिन वे सभा समाप्त होने तक पाइपों पर ही डटे रहे।

पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस


भाजपा की संभाग स्तरीय सभा को लेकर पुलिस व प्रशासन कई दिनों से सक्रिय था। सुबह से ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी अपनी ड्यूटी स्थल पर तैनात हो गए। पुलिस अधीक्षक समीर कुमार भी यहां पहुंचे। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजनारायण शर्मा व उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट सभा स्थल पर मौजूद रहे। सभा के समाप्त होने और कार्यकर्ताओं के लौटने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो