बाटोदा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को थाना पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बाटोदा थानाधिकारी शैतान सिंह ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि जीवन अनमोल है। इसे सुरक्षित रखना अपना खुद का दायित्व है।