scriptसवाईमाधोपुर से दानिश अबरार को दोबारा मौका | Danish Abrar again from Sawai Madhur | Patrika News

सवाईमाधोपुर से दानिश अबरार को दोबारा मौका

locationसवाई माधोपुरPublished: Nov 16, 2018 10:08:19 am

Submitted by:

rakesh verma

www.patrika.com/rajasthan-news

 दानिश अबरार

दानिश अबरार

सवाईमाधोपुर. दानिश अबरार, पूर्व केन्द्रीय अबरार अहमद के पुत्र हैं। उनकी मां यास्मीन अबरार पूर्व विधायक रह चुकी हैं। दानिश अबरार ने 2013 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ही सवाईमाधोपुर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। वे तीसरे नम्बर पर रहे थे। हालांकि पिछले पांच साल के दौरान वे काफी सक्रिय रहे हैं। विभिन्न जन आंदोलनों में इनकी भागीदारी रही।

प्रत्याशी का ‘आधार
प्रोफेशन : बिजनेसमैन
सोशल मीडिया : फेसबुक पर अकाउंट, एक लाख 87 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स। ट्विटर पर अकाउंट, 12 हजार 900 फॉलोअर्स।
पहचान : वर्तमान में कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश संयोजक।
राजनीतिक अनुभव : 10 साल का राजनीतिक अनुभव।
कॅरियर का ग्राफ : सचिन पायलट के नजदीकी। इस वजह से ही दूसरी बार टिकट मिला।
लाइफ स्टाइल : कुर्ता पायजामा पहनना पसंद है। जंगल भ्रमण पसंद है।
ठीया : अबरार फार्म, रणथम्भौर रोड, सवाईमाधोपुर

टिकट मिलते ही पहली बात
बीते पांच साल में सक्रिय होकर कार्य किया। सरकार की नाकामियों को उजागर किया। अब जनता ने मौका दिया तो सवाईमाधोपुर में उल्लेखनीय काम करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

क्षेत्र में भूमिका
समस्या क्षेत्र में रोजगार की बड़ी समस्या है। उच्च शिक्षा व चिकित्सा संस्थानों की कमी है।समाधान रोजगार के लिए शिक्षा जोन भूमि चिहिन्त कर हब बनाना। जिला अस्पताल में उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो