scriptखण्डार से अशोक बैरवा को पांचवीं बार मौका | Ashok Bairva for the fifth time from Khandar | Patrika News

खण्डार से अशोक बैरवा को पांचवीं बार मौका

locationसवाई माधोपुरPublished: Nov 16, 2018 10:17:00 am

Submitted by:

rakesh verma

www.patrika.com/rajasthan-news

अशोक बैरवा

अशोक बैरवा

सवाईमाधोपुर. खण्डार विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने फिर से पूर्व मंत्री अशोक बैरवा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने इस सीट से पांचवीं बार लगातार प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले 1998, 2003, 2008 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन 2013 में भाजपा के जितेन्द्र गोठवाल से चुनाव हार गए।

प्रत्याशी का ‘आधार
प्रोफेशन : सेवानिवृत लेखाकार
सोशल मीडिया : फेसबुक पर अकाउंट, 12 हजार फॉलोअर्स। ट्विटर पर अकाउंट।
पहचान : 1998 से 2013 तक तीन बार विधायक चुने गए। 2008 में केबिनेट मंत्री बने थे।
राजनीतिक अनुभव : 20 साल का राजनीतिक अनुभव।
कॅरियर का ग्राफ : अशोक गहलोत का वरदहस्त। इस पर लगातार टिकट व मंत्री पद भी मिला।
लाइफ स्टाइल : पेंट शर्ट पहनना पसंद है। हाइलाइट होना ज्यादा पसंद नहीं।
ठीया : कुशालीपुरा, पंचायत समिति खण्डार

टिकट मिलते ही पहली बात
संगठन के लिए हमेशा से ही सक्रिय होकर काम किया है। जनता ने तीन पर विधायक बनाया है। इस बार भी संगठन एवं जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा। खण्डार में विकास कई नही इबारत लिखेंगे।

क्षेत्र में भूमिका
समस्या क्षेत्र में रोजगार व चिकित्सा सुविधा का अभाव है। लोग पिछड़ेपन का शिकार हैं। समाधान रणथम्भौर का खण्डार गेट खुले तो मिले रोजगार। चिकित्सा सुविधा बढे। क्षेत्र का विकास हो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो