scriptShri Krishna Janmashtami: रोहिणी नक्षत्र में जन्मे कन्हाई, घर-घर गूंजी बधाई | Shri Krishna Janmashtami: why do we celebrate janmashtami | Patrika News

Shri Krishna Janmashtami: रोहिणी नक्षत्र में जन्मे कन्हाई, घर-घर गूंजी बधाई

locationसतनाPublished: Aug 24, 2019 03:04:44 pm

Submitted by:

suresh mishra

कोठी में निकाली गई शोभायात्रा, मुकुंदपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी हुए भव्य कार्यक्रम

Shri Krishna Janmashtami: why do we celebrate janmashtami

Shri Krishna Janmashtami: why do we celebrate janmashtami

सतना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को जिलेभर में भजन संध्या व जन्मोत्सव के कार्यक्रम हुए। मैहर, अमरपाटन, रामपुर व नागौद में शोभायात्रा भी निकाली गई। कोटर, मुकुंदपुर व पहाड़ी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं सज्जनपुर स्थित रामवन परिसर में यादव समाज ने भव्य तरीके से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
संतोष यादव ने बताया कि रात 8 बजे भजन संध्या शुरू हुई। 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भव्य झांकी सजाई गई थी। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा लोग शामिल थे।
धारकुंडी आश्रम
जन्माष्टमी पर शुक्रवार को धारकुंडी आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद ने श्रद्धाालुओं को मुंबई से लाइवटेलीकास्ट होकर दर्शन दिए। उन्होंने एक घंटे तक दो टापिक पर प्रवचन दिया। कहा कि माया, मोह और काम रूपी पर्दे को हटाओ, तभी परमब्रह्म की प्राप्ति होगी। कलयुग में दान को सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। कहा, सबको सामर्थ अनुसार दान करना चाहिए। मारकुंडी स्थित मार्कंडेय आश्रम में भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा।
नगर में निकाली पालकी मंदिर में की पूजा-पाठ
अमरपाटन में महाशक्ति युवा संगठन ने श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर पालकी यात्रा निकाली। इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। शोभायात्रा गांधी चौक, आजाद चौक, रामनगर रोड, सुभाष चौक व सतना चौराहे से होते हुए सुभाष कॉम्पलेक्स पहुंची। यहां कलाकारों ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी। अभयानंद आश्रम कैलाश मंदिर में भी पूजा-पाठ व मानस पाठ कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकियां सजाई व भोग लगाकर प्रसाद बांटा।
कोटर में मटकी फोड़ी व रजरवार में कबड्डी
कोटर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जन्मोत्सव मनाया गया। धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शाम 6.30 बजे से युवा एकता समिति ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें विजेता बने हिमांशु पांडेय 5001 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विनोद पाठक, दिनेश पाठक, अजीत शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, राहुल गौतम, अजय शुक्ला, राजेंद्र गौतमए सुंदर शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, टोनी शुक्ला, काका नामदेव, रविकांत मिश्रा, ऋशिकांत मिश्रा, विवेक मिश्रा, आशीष पांडेय, केसी शुक्ला, रवि पाठक, पुष्पेंद्र पाठक, शिवाकांत मिश्रा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। इधर, रजरवार पंचायत में कबड्डी व मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। युवाओं ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
नागौद में शोभायात्रा
नगर के प्रमुख मार्गों में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया। इसमें भव्य झांकियों के साथ हाथी घोड़ा भी शामिल थे। बारापत्थर से शुरू हुई शोभायात्रा सब्जी मंडी, बस स्टैंड, मेन बाजार होते हुए बिहारी मंदिर पहुंची। यहां यादव समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना व आरती की। राकेश यादव, दिलीप यादव, सचिन यादव, मो. हामिद, मोहित सिंह, इंद्रजीत गर्ग, उमा शरण यादव, दिनेश यादव, अजय यादव, यादवेंद्र सिंह, केके गौतम, अमर यादव, संजीव यादव, मनोज सुंदरानी, राजकुमार यादव भी शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो