ये है मामला
हनुमना थाने के गुरदाखुर्द जंगल में युवक का शव देखा गया था। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव जंगल की सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर झाडिय़ों के नीचे छिपाया गया था। शव की पहचान कमल नारायण गोड़ (25) निवासी अदयपुर थाना कमर्जी जिला सीधी के रूप में हुई थी। युवक बुधवार को अपनी ससुराल गुरदाखुर्द थाना हनुमना के लिए निकला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो उसके पत्नी की प्रेम कहानी पुलिस के सामने आ गई।

पुलिस ने संदेह के आधार पर शिवकुमार गोड़ निवासी बौहना सरई थाना हनुमना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। हत्या की खौफनाक साजिश को सुनकर खुद पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। युवक की पत्नी पार्वती का उसके साथ प्रेम प्रसंग चलता था और शादी के बाद भी दोनों के बीच संबंध थे। प्रेमिका को पाने के लिए आरोपी ने अपने साथी संतोष गोड़ व दादूलाल गोड़ के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। घटना दिनांक को तीनों लोग जंगल में ही छिपे हुए थे और युवक के पहुंचने पर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जंगल में बरामद हुए मृतक के जूते व पर्स
युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने जूता, पर्स जंगल में ही फेंक दिया था। शनिवार को उन्हें लेकर पुलिस जंगल में पहुंची जहां उनकी निशानदेही पर पर्स व जूता बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त पत्थर भी जंगल में मिल गया है जिसे आरोपियों ने वारदात के बाद छिपा दिया था। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

चार माह प्रेमी के घर में थी पत्नी
महिला का शादी के बाद शिवकुमार गोड़ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह जनवरी माह में अपने प्रेमी के घर चली गई थी और चार माह तक उसके साथ रही थी। उसके बाद पति उसे वापस बुला लाया था। जहां महिला मायके में अपने पति के साथ रह रही थी। घटना के आठ दिन पूर्व युवक पत्नी को ससुराल ले गया था। उसके कुछ कपड़े घर में छूट गए थे। जिसे लेने के लिए वह उसके मायके जा रहा था। इस बात की जानकारी होने पर महिला ने अपने प्रेमी से बात की और हत्या की साजिश रच डाली। बकायदे उसने प्रेमी को पति के जाने वाले रुट की भी जानकारी दी थी। जिस पर तीनों आरोपी घात लगाकर छिप गए थे।