ये है मामला
जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में शहर के लोग रोजाना मदारटुंगा की पहाड़ी पर सुबह घूमने के लिए जाते हैं। रविवार की सुबह भी जब लोग घूमने के लिए पहाड़ी पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने रास्ते के किनारे खून लगा पत्थर देखा। आगे गए तो एक युवक का खून से सना शव पड़ा था। जिसके सिर के ऊपर का हिस्सा नहीं बचा था। उसे पत्थर से कुचल दिया गया था। घूमने वालों में से कुछ लोगों ने इसकी जानकारी डायल 100 को दी। जानकारी लगने के कुछ ही देर बाद डायल 100 के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

मृतक हत्या के मामले का आरोपी
हत्या के मामले की जानकारी लगने के कुछ दी देर पास पहाड़ी में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्हीं में से कुछ लोगों ने मृतक की शिनाख्त नगर के आगरा मोहल्ला पॉवर हाउस के पीछे निवासी शेख इरफान पिता शेख गफ्फार उर्फ मुन्ना (23) साल के रूप में की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, मृतक हत्या के एक मामले में आरोपी था और जमानत पर जेल से बाहर था।

पहले शराब पी, फिर की हत्या
घटना स्थल से पुलिस को शराब के क्वार्टर, पानी के पाउच, पानी की बोतल और खाने की सामग्री के खाली रैपर मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के पूर्व साथ में बैठकर शराब पी होगी। इसके बाद किसी बात पर विवाद होने पर सिर में पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी होगी। वारदात में दो या उससे अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। अंधे हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश व बदले की कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।