scriptMP कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 16 प्रत्याशियों की हुई घोषणा, सीधी से कमलेश्वर और देवसर से रामभजन मैदान में | MP election 2018: second list of congress candidate in sidhi singrauli | Patrika News

MP कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 16 प्रत्याशियों की हुई घोषणा, सीधी से कमलेश्वर और देवसर से रामभजन मैदान में

locationसतनाPublished: Nov 04, 2018 07:28:01 pm

Submitted by:

suresh mishra

कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 16 प्रत्याशियों की हुई घोषणा, सीधी से कमलेश्वर और देवसर से रामभजन होंगे उम्मीदवार

MP election 2018: second list of congress candidate in sidhi singrauli

MP election 2018: second list of congress candidate in sidhi singrauli

सीधी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2018 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 16 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। विंध्य क्षेत्र से होल्ड रही सीधी और देवसर विधानसभा सीट में प्रत्याशियों की घोषणा हो गई। रविवार की शाम 7 बजे जारी सूची में देवसर से रामभजन साकेत और सीधी विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी कमलेश्वर द्विवेदी पर पुन: पार्टी ने भरोसा दिखाया है। बता दें कि, शनिवार को जारी पहली सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम थे। वहीं भाजपा पहले ही 176 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
कांग्रेस की दूसरी सूची
– विजयपुर से राम निवास रावत
– सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा
– दतिया से राजेन्द्र भारती
– शिवपुरी से सिद्धार्थ लाडा
– कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव
– गुना से चन्द्र प्रकाश अहिरवार
– चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
– मुंगावली से ब्रजेंद्र सिंह यादव
– राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा
– सीधी से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी
– देवसर से रामभजन साकेत
– आमला से मनोज मालवे
– नरेला से महेंद्र सिंह चौहान
– ब्यावरा से गोवर्धन डांगी
– अलीराजपुर से मुकेश पटेल
– पेटलावद से वलसिंह मेडा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो