scriptचार्ज लगाते ही ब्लास्ट हुआ फोन, दो बच्चों की उड़ी उंगलियां, जानें पूरा मामला | mobile battery blast in maihar two children injured while putting battery on charge | Patrika News
सतना

चार्ज लगाते ही ब्लास्ट हुआ फोन, दो बच्चों की उड़ी उंगलियां, जानें पूरा मामला

MP News : एमपी के मैहर जिले में फोन फटने से दो मासूमों बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों मासूम फोन की मोबाइल की बैटरी निकालकर उसे क्लिप चार्जर में चार्ज कर रहे थे।

सतनाApr 30, 2024 / 08:28 pm

Himanshu Singh

maihar phone blast
मध्यप्रदेश के मैहर जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां मोबाइल फटने से ब्लास्ट हो गया। जिसमें दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। साथ ही बच्चों के हाथों की उंगलियां भी उड़ गई हैं। बच्चों को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। यह घटना मैहर के खैरा गांव की हैं।
जानकारी के मुताबिक, दोनों मासूम बच्चे मोबाइल की बैटरी निकालकर उसे क्लिप चार्जर में चार्ज के लिए लगा रहे थे। इसी दौरान बैटरी अचानक से ब्लास्ट हो गई। ब्लास्ट होते ही शुभम साहू उम्र 10 वर्ष और श्रीकृष्ण साहू उम्र 10 वर्ष इसकी चपेट में आ गए। जिसमें दोनों के हाथ की उंगलियों उड़ गई और चेहरे में चोट आई है। जब दोनों बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। तब परिजनों ने जाकल देखा कि दोनों के हाथों में खून ही खून बह रहा था। आनन-फानन में मासूमों को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनों की ज्यादा हालत खराब होने पर उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Hindi News/ Satna / चार्ज लगाते ही ब्लास्ट हुआ फोन, दो बच्चों की उड़ी उंगलियां, जानें पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो