पुरातन काल से महाकाल की नगरी उज्जैन में काल की गणना होती आई है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में फिर से वह काम शुरू हुआ है। हम देश को भी चलाते हैं और अपनी समृद्ध विरासत को भी सहेजने का काम करते हैं। पीएम मोदी के शासनकाल में महाकाल की नगरी में पहली बार विक्रम संवत की घड़ी लगाई गई है।
राजनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करना है तो सिस्टम में बदलाव लाना होगा। भय,भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति कांग्रेस का नारा हुआ करता था लेकिन कांग्रेस ने कभी पूरा नहीं किया। नरेन्द्र मोदी की सरकार इसे पूरा कर रही है। माताओं और बहनों की चिंता केवल हमारे प्रधानमंत्री ने की है। हर घर नल पहुंचाया है। कांग्रेस की सरकार 8 किलोमीटर तक हाईवे बनाती थी। मोदी सरकार 48 किलोमीटर तक लंबे हाईवे बना रही है। हम भारत की सीमा के पास रहने वाले आखिरी गांव को पहला गांव मानते हैं। कांग्रेस इन गांव को अंतिम गांव मानती थी।