कहते है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी मौके पर ही लहुलुहान हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि की एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना पुलिस ने वाहन नंबर के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मृतकों की शिनाख्त कर रही है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर अमदरा थाना क्षेत्र के घुमेही के पास एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह एक कार एनएच-7 के रास्ते जा रही थी। जिसको एक बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कट मार दिया। बस का कट लगने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। भीषण दुर्घटना के बाद राहगीरों ने अमदरा थाना पुलिस सहित डायल 100 को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार कराने के लिए मैहर सिविल अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने माता-पिता, बेटा-बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहू को गंभीर हालत में उचार चल रहा है।