script

विपक्ष में आने के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन, जानिए क्या है कांग्रेस पर आरोप

locationसतनाPublished: Jan 20, 2019 06:04:34 pm

Submitted by:

suresh mishra

सड़क पर भाजपा, कानून व्यवस्था सुधारने को ज्ञापन, प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

BJP's second largest performance in Madhya Pradesh

BJP’s second largest performance in Madhya Pradesh

सतना। 15 साल बाद भाजपा विपक्ष के रूप में दिखने का काम शुरू कर दिया। राज्य सरकार जाने के तत्काल बाद पूरे प्रदेश में एकसाथ धरना-प्रदर्शन किया। शनिवार को भाजपा नेता सड़क पर उतरे। इस बार मुद्दा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। लॉ एंड आर्डर को तत्काल सही करने की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा गया। ये ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित था, जिसे कलेक्टर को दिया गया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व जनप्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता नारेबाजी करते भी नजर आए।
सांसद ने दिए उदाहरण
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जिस प्रकार से मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की नृसंस हत्या कर दी गई, इंदौर में व्यापारी संदीप अग्रवाल की हत्या हो गयी, सतना में कॉस्मेटिक कम्पनी के मैनेजर की हत्या हुई और लगातार लूट राहजनी डकैती जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया गया। उसे देख कर लगता है कि कांग्रेस सरकार अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने में नाकाम है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति श्रीराम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह बिसेन, कमलेश सुहाने, सुभाष शर्मा, रमाकांत गौतम, राजेंद्र अग्रवाल, कामता पांडेय, श्यामलाल गुप्ता, सुनील सेनानी, बालकृष्ण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
अपराधियों के हौंसले बुलंद: त्रिपाठी
जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बदलते ही प्रदेश में आराजकता फैल गयी है। हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातों के चलते जनता में भय का माहौल व्याप्त हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने के साथ अपराधियों और माफियाओं के हौंसले बुलंद हो रहे है। प्रदेश और जिला में अनेक घटनाएं ऐसी हुई है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो