महिला नेत्री ने क्या लिखा आवेदन में
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा विजया सिंह ने विंध्यनगर पुलिस को लिखे आवेदन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा नेता लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है। पति की गैर मौजूदगी में घर पर आता रहता हैं। वह संबंध बनाने की बात कहते हुए अपने को पार्टी का बड़ा नेता बताता है। साथ ही अन्य नेताओं की धौंस देता है। भाजपा नेता द्वारा लंबे समय से प्रताडि़त किए जाने के कारण मैं तंग आ गई थी। इसके बाद पति को पूरी आप बीती बताई। मेरी बातें सुनकर पति ने भाजपा नेता से फोन पर बात करके पूछने की कोशिश की तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी दी। भाजपा नेत्री ने शिकायत में उल्लेख किया है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जिला बदर की कार्रवाई पूर्व में हो चुकी है। अब महिला नेत्री ने शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। यदि पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरतने की कोशिश करती है तो महिला नेत्री आत्महत्या करने को बाध्य होगी।