scriptUP में इस सीट पर BJP हैट्रिक लगाने की जुगत में, अन्य पार्टियों ने अभी घोषित नही किया प्रत्याशी | BJP try to make hatric on this seat | Patrika News
संत कबीर नगर

UP में इस सीट पर BJP हैट्रिक लगाने की जुगत में, अन्य पार्टियों ने अभी घोषित नही किया प्रत्याशी

सोलहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा तीसरी बार यह सीट जीती। पार्टी के टिकट पर शरद त्रिपाठी निर्वाचित हुए। सत्रहवीं लोकसभा के लिए भाजपा के ही प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की। प्रवीण निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद के पुत्र हैं। अब पार्टी हैट्रिक लगाने के लिए ताकत झोंकेगी।

संत कबीर नगरMar 17, 2024 / 09:57 pm

anoop shukla

UP में इस सीट पर BJP हैट्रिक लगाने की जुगत में, अन्य पार्टियों ने अभी घोषित नही किया प्रत्याशी

UP में इस सीट पर BJP हैट्रिक लगाने की जुगत में, अन्य पार्टियों ने अभी घोषित नही किया प्रत्याशी

प्रदेश का संतकबीरनगर क्षेत्र में BJP का जोर हैट्रिक लगाने पर है। यहां पिछले दो चुनावों से इसके प्रत्याशी लगातार जीत रहे हैं। इस बार भी पार्टी ने वर्तमान सांसद प्रवीण निषाद को मैदान में उतारा है।इस सीट पर अन्य दलों से अभी प्रत्याशी की घोषणा नही हुआ है।वर्ष 1967 के चौथे लोकसभा चुनाव में खलीलाबाद के नाम से इस सीट का सृजन हुआ। इससे पूर्व यह क्षेत्र बांसी लोकसभा सीट में शामिल था।
2009 में खलीलाबाद से बदलकर संतकबीरनगर हुआ

2009 में नाम बदलकर संतकबीरनगर किया गया। यहां जनता दल, बसपा व कांग्रेस ने भी दो से तीन बार जीत दर्ज की है। संत कबीर की धरती के रूप में विख्यात इस सीट पर कोई प्रत्याशी हैट्रिक नहीं लगा सका है। खलीलाबाद लोस क्षेत्र सृजन के बाद यहां भारतीय जनसंघ के आर सिंह सांसद बने। जबकि अधिकतर सीटों पर कांग्रेस का प्रभाव था।वर्ष 1971 के चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण चंद्र पांडेय ने जीत दर्ज की। इसके बाद छठवीं लोकसभा का चुनाव हुआ।
जिसमें भारतीय लोकदल के बृजभूषण तिवारी निर्वाचित हुए। 1980 में कांग्रेस ने फिर वापसी की और कृष्ण चंद्र पांडेय दोबारा संसद पहुंचे। आठवीं लोकसभा के चुनाव में भी कांग्रेस का ही प्रभाव रहा। प्रत्याशी के रूप में चंद्रशेखर ने जीत हासिल की।यहां लगातार दो बार की जीत के बाद 1989 में मतदाताओं ने जनता दल के रामप्रसाद चौधरी को सांसद बनाया।
1991 की राम लहर में BJP ने खोला खाता

वर्ष 1991 में रामलहर के बीच हुए चुनाव में भाजपा ने पहली बार अपना खाता खोला और अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल विजयी हुए। हालाकि 1996 में जनता दल ने फिर जीत दर्ज की। इस बार पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव संसद पहुंचे।इसके बाद बारहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा के इंद्रजीत मिश्र तथा तेरहवीं लोकसभा के लिए सपा के भालचंद्र यादव विजयी हुए।
चौदहवीं लोकसभा के चुनाव में भालचंद्र यादव बहुजन समाज पार्टी से मैदान में आए और दोबारा संसद पहुंचे। पंद्रहवीं लोकसभा के चुनाव हुए। इसी समय खलीलाबाद का नाम बदलकर संतकबीरनगर किया गया। इस बार बसपा ने फिर जीत दर्ज की लेकिन प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी रहे।
2014, 2019 में BJP जीती

कुशल यहां 2008 के उपचुनाव में भी बसपा से ही जीते थे। सोलहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा तीसरी बार यह सीट जीती। पार्टी के टिकट पर शरद त्रिपाठी निर्वाचित हुए। सत्रहवीं लोकसभा के लिए भाजपा के ही प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की। प्रवीण निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद के पुत्र हैं। अब पार्टी हैट्रिक लगाने के लिए ताकत झोंकेगी।

Home / Sant Kabir Nagar / UP में इस सीट पर BJP हैट्रिक लगाने की जुगत में, अन्य पार्टियों ने अभी घोषित नही किया प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो