scriptAaj Ka Rashifal In Hindi 13 September 2018 जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे | Today horoscope Aaj ka Rashifal date 13 September 2018 in Hindi | Patrika News

Aaj Ka Rashifal In Hindi 13 September 2018 जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Sep 12, 2018 10:57:23 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Today horoscope दैनिक राशिफल में जानिए 13 सितंबर का राशिफल। आज मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु आैर मकर राशि में बना है चंद्रबल का याेग

saharanpur news

rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्‍योतिष विद्या के 13 सितंबर का राशिफल अलग-अलग राशियाें के लिए अलग-अलग याेग लेकर आया है। आज अधिकांश राशि वालाें की राशि में कर्म प्रधान है। आईए जानते हैं ज्याेतिष विद्या के अनुसार कैसा रहने वाला है आज का दिन आैर किन राशि वालाें के चमकने वाले हैं सितारें। बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी। आईए विस्तार से पढ़ा जाए 13 सितंबर 2018 का दैन‍िक राश‍िफल
राशिफल पढ़ने से पहले आईए एक नजर आज के पंचाग पर भी डालते हैं आैर आज का पंचाग इस प्रकार है।

13 – Sep – 2018
तिथि चतुर्थी 14:53:18
नक्षत्र स्वाति 24:53:42
करण :
विष्टि 14:53:18
बव 26:33:11
पक्ष शुक्ल
योग एन्द्र 24:35:28
वार गुरूवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:02:52
चन्द्रोदय 09:31:00
चन्द्र राशि तुला
सूर्यास्त 18:28:25
चन्द्रास्त 21:08:59
ऋतु शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1940 विलम्बी
कलि सम्वत 5120
दिन काल 12:25:33
विक्रम सम्वत 2075
मास अमांत भाद्रपद
मास पूर्णिमांत भाद्रपद

शुभ और अशुभ समय
शुभ समय अभिजित 11:50:47 – 12:40:30
अशुभ समय दुष्टमुहूर्त : 10:11:23 – 11:01:05 15:09:36 – 15:59:19
कंटक 15:09:36 – 15:59:19
यमघण्ट 06:52:34 – 07:42:16
राहु काल 13:48:50 – 15:22:02
कुलिक 10:11:23 – 11:01:05
कालवेला या अर्द्धयाम 16:49:01 – 17:38:43
यमगण्ड 06:02:52 – 07:36:03
गुलिक काल 09:09:15 – 10:42:27
दिशा शूल, दिशा शूल दक्षिण
चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तर फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा

चन्द्रबल मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य थोड़ा कम बेहतर है। आज मेष राशि वालों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। खाने पीने की वस्तुओं काे लेकर थाेड़ा सावधान आपको रहने की जरूरत है। आज भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं ताे व्यापार क्षेत्र में सामान्य लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज दोपहर बाद कोई अच्छे समाचार आपको मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज परिवार को समय दें और गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप दूसरों का सम्मान करते हैं। आपके व्यक्तित्व का यह पहलू आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने वाला है। आज लोग आपकी बात सुनेंगे। आप भी खुद को अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे। आज नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो जीवनसाथी या परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह लेकर ही कदम आगे बढ़ाएं। आज किसी को भी पैसा उधार देना आपके लिए उचित नहीं है। आज दी गई रकम लंबे समय तक वापस होने के योग दिखाई नहीं दे रहे है। आज गुस्से पर काबू रखें मित्रता पूर्ण व्यवहार से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज काले कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है दैनिक कार्यों में थोड़ी परेशानी आज महसूस करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से मन की बातें करें। जो पूर्वाग्रह और कंफ्यूजन बने हुए हैं आज उन्हें दूर करने का समय है। खुलकर बातें करें गुस्से को एक तरफ रख कर आज अपनी बात कहने और सुनने का उचित समय है। इससे रिश्तो में सुधार आएगा और प्रेम बढ़ेगा। आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। कर्क राशि वालों को आज अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आज कम बोलना आपके लिए उचित है। आप जिस तरह से अपने परिवार वालों को कम समय दे रहे हैं, इससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बन सकती हैं। आपके लिए यह समझने की आवश्यकता है कि परिवार को समय देना जरूरी है। इसलिए परिवार को समय दें और आज शाम काे कहीं घूमने परिवार के साथ निकले। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं से निजात मिलने का समय है। मछलियों को अपने हाथों से खाना डालें, ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज प्रभु श्री राम का स्मरण कीजिए। इच्छा अनुसार फल ना मिलने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप मेहनत करते रहिए भाग्य आपके साथ है आपको परिणाम बेहतर मिलेंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। सचेत रहना होगा आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज घर पर मेहमानों के आने के योग हैं, जिनके आने से परिवार का माहौल खुशीमय हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे अगर आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार में आपके लिए लाभ के याेग बने हुए हैं। अचल संपत्ति से आज लाभ योग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे आज आपको सोच समझकर ही कोई निर्णय लेना है। जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले परिवार के बुजुर्ग लोगों से सलाह कर लें।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए आज लाभ के सामान्य योग दिखाई दे रहे हैं। पुराने कार्यों से भी आज आपको लाभ मिलने वाला है। यानी जो कार्य आपने पूर्व में किए थे और उस समय लाभ आपको नहीं हुआ था। आज उन कार्यों का लाभ भी आपको मिलने का योग दिखाई दे रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा फसा हुआ पैसा आज वापस आ सकता है। जिन लोगों को आपने उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद कराएं पैसा वापस लौटने की उम्मीद है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है इसलिए अगर दवाई चल रही हो तो नियमित दवाई लेते रहें। आज जीवनसाथी से भी मामूली बातों पर बहस हो सकती है। इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज घर से निकलते समय पानी पीकर ही निकले।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है आज भाग्य आपके साथ है, जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज अनोखी ऊर्जा से आप खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन शारीरिक और मानसिक रूप से थकान आपको नहीं होगी। आज नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें। सकारात्मकता बनाए रखें। दृढ़ इच्छाशक्ति और ईमानदारी के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़े। आपके सभी कार्य पूरे होने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में भी प्रमोशन के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सही समय पर सही कदम आपको उठाना होगा। जल्दबाजी में किए गए निर्णय या लालचवस उठाया गया कदम लंबे समय तक फलदाई नहीं होने वाला है। कोई भी निर्णय करने से पहले जीवनसाथी की सलाह आपके लिए आज उचित है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज उदय है। आज पुराने रुके हुए कार्यों में गति आने वाली है शारीरिक रूप से आज खुद को आप थोड़ा सा आलसी महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रखिए आज आपकी राशि में कर्म ही प्रधान है। आज कर्म कीजिएगा जितनी आप मेहनत आज करने वाले हैं उसका फल आपको जरुर मिलेगा। भविष्य के लिए भी आज की मेहनत आपके काम आने वाली है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो अध्ययन में आज मन लगाइएगा। अगर आप राजनीति में हैं तो आज आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावशाली लगने वाला है। इसलिए अपनी बातों को सही ढंग से पेश करना आज आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज की गई हल्की बात आपके व्यक्तित्व के बारे में पूर्वाग्रह दूसरों की नजरों में बना सकती है। इसलिए आज किसी से भी ईर्षा आपको नहीं करनी है और वाणी में मधुरता बनाए रखनी है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज अच्छे योगा के लिए दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ के योग आज आपकी राशि में हैं, जिससे आपको ऐसा धन लाभ हो सकता है जिसकी आप अभी सोच भी नहीं रहे थे। आज किसी पुराने मित्र से आप की भेंट हो सकती है, जिससे आपका मन अच्छा हो जाएगा। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज परिवार को समय देना आपके लिए बेहद जरूरी है। बच्चों से मन की बातें कीजिए बच्चों की दुनिया में झांकने की कोशिश कीजिए। उनके मन में जो योजनाएं चल रही है उन पर बात कीजिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी और माहौल बेहतर होगा। आज चिंताएं आपको घेरने की कोशिश करेंगी लेकिन ध्यान रहे सकारात्मकता अपने व्यवहार में बनाए रखिएगा। आज सकारात्मकता ही आपकी सफलता का मंत्र है किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना देना आज आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य थोड़ा कम मिलता है। आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। आपके पीछे आपकी चुगली कर सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर आज ध्यान दीजिएगा। कोई भी कार्य आज अधूरा नहीं छोड़ना है। लापरवाही नहीं बरतनी है। आज सड़क पार करते समय भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज अपने कीमती सामानों के प्रति भी थोड़ा सा सावधान रहिएगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको अच्छी तरह से पढ़ लीजिएगा। अच्छी खबर यह है कि आज दोपहर बाद आपको कोई सुखद समाचार मिलने वाला है। संतान की ओर से चल रही चिंता में भी कमी आएगी। जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सहयोग आज आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज कुंभ राशि वालों को लोग सुनेंगे। आपके व्यक्तित्व में आज ऐसी शक्ति होगी जो दूसरों को प्रभावित कर लेगी। इसलिए आज वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा। व्यक्तित्व में सरलता आज आपके सारे काम बना देगी। आज दूसरों को अपनी ओर खींचने की अनोखी ऊर्जा आप संजोए हुए है। आज कार्यों की अधिकता आपके पास बनी हुई है, लेकिन शारीरिक रूप से आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज झूठ का सहारा आपको नहीं लेना है। सच्चाई से ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज भाग्य आपके साथ है, लेकिन राशिफल के मुताबिक कर्म ही प्रधान है। इसलिए कर्म करने से ही भाग्य के फलों की प्राप्ति आज आप को होने वाले हैं।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। दवाइयां लगातार लेते रहें। कार्यों में आज लापरवाही नहीं बरतनी है। आज पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के साथ भी आज अच्छा समय बीतने वाला है। आज परिवार के सदस्यों से मन की बात करना आपके लिए अच्छा है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा और परिवार में एकता आएगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो लेखन में आज आप बेहतर कर सकते हैं। आज रचनात्मक करने का दिन है लेकिन इसके लिए पहल आपको नहीं करनी है। सहकर्मियों के साथ मिल कर कार्य करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो