यह बातें उन्हाेंने पत्रिका के साथ विशेष बातचीत के दाैरान कही। मंत्री बाेले कि, सुशासन और विकास ही भारतीय जनता पार्टी का मुद्दा है। बीजेपी ने यूपी में कानून व्यवस्था काे ढाई साल के भीतर ठीक किया है। आम आदमी खुद काे सुरक्षित महसूस कर रहा है। पलायन और दंगे भारतीय जनता पार्टी ने खत्म किए हैं और चुनाव में इसका लाभ पार्टी काे जरूर मिलेगा।
एक सवाल के जबाव में उन्हाेंने कहा कि, विराेधी पार्टियाें काे लग रहा था कि वह अकेले-अकेले नहीं लड़ सकते हैं ताे उन्हाेंने स्वार्थ का गठबंधन किया लेकिन उन्हे जल्द ही यह बात समझ आ गई कि वह सभी मिलकर भी भाजपा (BJP) से नहीं लड़ सकते हैं ताे इसलिए यह गठबंधन टूटा है। आगे उन्हाेंने यह भी कहा कि जाे गठबंधन करके भी भाजपा काे टक्कर नहीं दे पाए वह अब क्या कर पाएंगे ?
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के आगमन के प्राेग्राम काे लेकर उन्हाेंने कहा कि सीएम आ रहे हैं मुख्यमंत्री की चुनावी सभा एतिहासिक हाेगी, इसकी पूरी तैयरियां कर ली गई हैं बड़ी संख्या में इस चुनावी सभा में लाेग समर्थक और जनता पहुंचेगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..