scriptसीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले सहारनपुर पुलिस ने की 7500 लोगों पर कार्यवाही, जानिए वजह | Saharanpur police take action 7500 people | Patrika News
सहारनपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले सहारनपुर पुलिस ने की 7500 लोगों पर कार्यवाही, जानिए वजह

Highlights

गंगोह में होने वाले उपचुनाव को लेकर पुलिस की कार्यवाही
शुक्रवार काे सहारनपुर के नानाैता में पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री

सहारनपुरOct 17, 2019 / 11:24 am

shivmani tyagi

meerut

yogi adityanath

सहारनपुर। गंगोह में होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने करीब 7500 लोगों पर कार्यवाही की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर पहुंचने से पहले पुलिस की यह कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गंगोह विधानसभा क्षेत्र के करीब 7500 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं और व्यक्तिगत मुचलका में इन सभी को पाबंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने करीब 2000 लाइसेंसी हथियार भी जमा करवाए हैं। उनका कहना है कि यह रूटीन कार्यवाही है जाे चुनान के दाैरन पुलिस करती है।
यह भी जानें

गंगोह काे सहारनपुर की अपराध की राजधानी भी कहा जाता है। ऐसे में गंगाेह उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए किसी चुनाैती से कम नहीं है। शुक्रवार यानि 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ननौता पहुंच रहे हैं। यहां वह जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पुलिस ने 7500 लोगों को मुचलका पाबन्द कर दिया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले सहारनपुर पुलिस ने की 7500 लोगों पर कार्यवाही, जानिए वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो