script

Aaj ka Rashifal: रविवार आज पांच राशि वालाें काे मिल सकता है प्रेम में धाेखा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Aug 18, 2019 10:07:24 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal in hindi Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen Rashi
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का हिंदी राशिफल
जानिए 18 अगस्त काे क्या कहते हैं आपके भाग्ये के सितारे
 
 

rashifal

rashifal

Rashifal In Hindi जानिए रविवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। रविवार 18 अगस्त 2019 काे आज सुकर्मा याेग बन रहा है लेकिन दाेहर 2 बजकर 49 मिनट के बाद धृति याेग बन रहा है। ऐसे में पांच राशि वालाें काे आज प्रेम में धाेखा मिल सकता है या फिर अपने ही लाेग छल करने की काेशिश कर सकते हैं। ताे आईए जानते हैं सभी राशियाें का चंद्र राशिफल। आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ। ताे आईए जानते हैं चंद्र राशिफल से रविवार का भविष्यफल।
रविवार 18 अगस्त का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। घरेलू कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। दाेपहर बाद प्यार में धाेखा मिलने की आशंका दिखाई दे रही हैं। सड़क पार करते समय भी सचेत रहना है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिल सामान्य से बेहतर रहने वाला है।
18 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
रविवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए चुनौती भरा रह सकता है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे ऐसे में आपको शांत रहना है। आपके स्वभाव में चंचलता बनी हुई है। इसलिए धैर्य आवश्यक है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर कर लें। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अपने ही कुछ लाेग आपसे छल करने की काेशिश कर सकते हैं।

रविवार 18 अगस्त का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
18 अगस्त रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आपके आर्थिक मामलों में सुधार होगा जो परेशानियां आपकी चल रही थी उनमें कमी आएंगी और संतान की ओर से भी अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए भी आज का दिन रोजगार के रास्ते खाेलने वाला है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो अचल संपत्ति में निवेश करना बेहतर रहेगा। आज ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान करें।

18 अगस्त रविवार का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रविवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। दोपहर तक का समय आपके लिए चुनौती भरा है। आलस आप को घेरने की कोशिश कर सकता है लेकिन ध्यान रखिएगा आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है लेकिन प्यार में धाेखा मिल सकता है। आज परिवार को भी समय दीजिए।

राशिफाल 18 अगस्त 2019 सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए रविवार आज अच्छे योग बने हुए हैं। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले जीवनसाथी या पिता से सलाह जरूर कर लें। आज दोनों से ही आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है। दिन में आज लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको विवेक और धैर्य का इस्तेमाल करना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय अच्छे लाभ को गंवाने का कारण बन सकते हैं। आज मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें।
राशिफाल 18 अगस्त कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने कार्यों को दूसरों के सहारे भी छोड़ना सही नहीं रहेगा। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। आपके सहकर्मी आपके पीठ पीछे आपकी चुगली करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों को पूर्ण रखें और दूसरों पर अधिक विश्वास ना करें। आज मंदिर में लाल रंग का फल दान करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी से बहस करने से बचे। आज अपने ही लाेग आपसे छल सकते हैं इसलिए सचेत बने रहें। परिवार के सदस्यों से भी आज आपको बहस करने से बचना चाहिए वाणी में मधुरता बनाकर रखें गुस्से से बचें।
18 अगस्त का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों की राशि में रविवार आज गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इसलिए आज गुस्से से आपको बचना है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। यही गुस्से से बचने का मूल मंत्र है। रविवार आज आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। संतान के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। बच्चों को चोट लगने की आशंकाएं बनी हुई हैं। वाहन चलाते समय आपको भी सावधानी बरतनी है। ध्यान रहे आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
Rashifal 18 अगस्त वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
रविवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आ रहा है। आज अपने करीबी लोगों मित्रों और सदस्यों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। उच्च पद पर बैठे लोगों से शासन और सत्ता में बैठे लाेगाें से भी से आपको सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही ट्रांसफर की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। यानी प्रमोशन के साथ ट्रांसफर के लिए भी तैयार रहें।
18 अगस्त का राशिफल राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो,भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए भी रविवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अच्छे योग आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन आज वाहन चलाते समय थोड़ा सा सावधान रहना है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए समय अच्छा है। साझे का कारोबार अच्छे फल देने वाला है। दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपके रुके हुए कार्यों में गति लाने में सहायक साबित होगा।

18 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
रविवार का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज अचानक चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी दिन चुनौती भरा है। प्रतिद्वंद्वियों से आज आपको सचेत रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन थोड़ा सा थकावट भरा रह सकता है। आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है छुट्टी का दिन होने के बावजूद आज सामान्य दिनों से अधिक कार्य रहेंगे। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। जिन लोगों को आपने पहले से पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।

राशिफाल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों की राशि में आज सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। भाग्य आज आपके साथ है लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मंदिर में लाल रंग का फल दान करें इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आज मधुर वाणी से और प्रेम से आप के सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। अगर प्रिय से अपने मन की व्यथा या अपने मन के भाव साझा करना चाहते हैं। आपको सफलता मिलेगी। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आज पुराने मित्र से मुलाकात के भी याेग आपकी राशि में बने हुए हैं।

18 अगस्त का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान करें। आपकी राशि में पूर्णता के योग दिखाई दे रहे हैं। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों पर भी आज आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार को समय दीजिए परिवार के साथ घूमने जाइए इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और सौहार्द बढ़ेगा। बच्चों के मन में क्या चल रहा है आज यह भी आपको जानने की कोशिश करनी चाहिए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो