scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 21 फरवरी का राशिफल | Rashifal 21 February 2019 Rashifal Horoscope 21st February 2019 | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 21 फरवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 20, 2019 11:24:22 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen rashi 21 february 2019

daily horoscope

Aaj ka Rashifal

aaj ka Rashifal 21 february 2019 राशिफल 21 फरवरी 2019 आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है और गुरुवार का दिन है। ज्योतिष विद्या के अनुसार गुरुवार देर रात 2 बजकर 25 पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र बनेगा। आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए फायदेमंद है लाभ देने वाली है ताे कुछ राशि वालों को थाेड़ा सचेत भी रहना होगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आज mesh , Vrishabha, Mithun , kark , Singh , kanya , tula , Vrishchik , Dhanu , Makar , Kumbh , Meen राशि वालाें के भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला आज मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि के लिए गुरुवार का दिन। सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को किसी पर भी आंखमूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। आज पैसा उधार देने से भी आपको बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। दोपहर के समय कुछ समस्याएं जरूर आ सकती हैं। आज दैनिक कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। तो व्यापारियों के लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन कीजिए आज किया गया अध्ययन आपके काम आने वाला है। आपके व्यक्तित्व का विकास करने वाला है। आज गाय को अपने हाथों से खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rash uni
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। आज समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। इससे तनाव भी आप को घेरने की कोशिश करेगा लेकिन ध्यान रहे आज मन को प्रसन्न रखें। आज तनाव लेना आपके लिए उचित नहीं है। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। बड़ों के आशीर्वाद से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अचानक यात्रा भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज की गई यात्रा लाभ के पद पर रहेगी लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी सचेत रहें। किसी दूसरे व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज गुस्सा आपकी राशि में दिखाई दे रहा है लेकिन गुस्से की अधिकता से आपको बचना चाहिए। आज आपका मन भी परेशान हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज ट्रांसफर की आशंका के साथ बनी हुई है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज आय में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। आज जो भी कार्य आप करेंगे उन में सफलता मिलेगी। आज रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने का समय है। आज समय की बर्बादी करना आपके लिए उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें चेहरे पर मुस्कान रखिए। आज मुस्कुराहट से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे और दूसरे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। मानसिक रूप से आज आप खुद को शांत महसूस नहीं कर पाएंगे। आत्मविश्वास में भी आज कमी महसूस कर सकते हैं। आज कुछ ऐसे कार्य आपके सामने आ सकते हैं जिनकाें देखकर आप खुद काे असहज महसूस करेंगे कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऐसा होने पर आप माता-पिता से सहयोग मांग सकते हैं। आज परिवार जनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज मित्रों का सहयोग भी आपके साथ है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। बच्चों के एडमिशन में भी आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना पिछले कई दिनों से बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा कार्य कर सकते हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आजा मानसिक रूप से आपको अच्छा महसूस करेंगे। शांत महसूस करेंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से आशियाना बनाने या खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज अपने घर का सपना पूरा होने वाला है। आपको घर खरीदने में सफलता मिलेगी। माता पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहेगा। आज दोपहर बाद किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। यह मुलाकात की पुरानी यादों को ताजा कर देगी। आज कानूनी मामलों में आपको हाथ नहीं डालना है। आज कानूनी मामले आपके पक्ष में नहीं हैं। इसलिए विवाद करने से बचें आज राह चलते लोगों से विवाद करना भी आपके लिए उचित नहीं है। कुछ लोग आप से लड़ने की काेशिश कर सकते हैं ऐसे में आपको उनसे बचना है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आत्मविश्वास में कुछ कमी आज आप महसूस कर सकते हैं। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज कार्य पर ध्यान दीजिए। आज सीनियर से मतभेद होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। किसी से भी बहस आज आपको नहीं करनी है। अपने कार्यों को समय से पूर्ण करना है। अपना कोई भी कार्य सहकर्मी के सहारे छोड़ना आपके लिए उचित नहीं है। आज कुछ ऐसे कार्यों को जिम्मेदारी भी आप को दी जा सकती है जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे या जिन कार्यों को आप करना नहीं चाहते। ऐसे में आपको समझाैता करना हाेगा। आज विरोध करना या जिद्दी रवैया अपनाना आपके लिए उचित नहीं है। आज जाे भी कार्य आपको मिलें उनको चुनौती के रूप में स्वीकार करें उनको पूर्ण करें। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और दुश्मन परास्त होंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज गुस्से की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इसलिए बहस करने से बचें। जब आप सड़क पर चल रहे हों तो दूसरे लोगों से विवाद होने की आशंका उस समय बनी हुई हैं। इसलिए शांत रहें। चेहरे पर मुस्कुराहट रखें। आज किसी से भी राह चलते भी बात करना आपके लिए उचित नहीं है। आपके आसपास का माहौल भी आज आपके अनुकूल नहीं रहेगा। इसे लेकर परेशान होना उसके लिए ठीक नहीं है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। जब घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज बाहर का खाना आप के लिए उचित नहीं है पेट के विकार हो सकते हैं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए आज ट्रांसफर की आशंका ही बनी हुई हैं। आज कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है और साथ ही खर्च की आशंका भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रही हैं। इसलिए आज खरीदारी करते समय भी आपको सचेत रहना है। बेवजह उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी आपकाे अभी आवश्यकता नहीं है। आज लुभावने प्रस्ताव आपके लिए आ सकते हैं। डिस्काउंट के प्रस्ताव भी आज आपके पास आएंगे लेकिन अभी उन वस्तुओं को खरीदना उचित नहीं है जिनकी आवश्यकता आपको अभी नहीं है। अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर ही खरीददारी करना उचित है। आज सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की सलाह आप को दी जाती है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज आपका मन खुश रहेगा। आज कला और साहित्य की और आपका रुझान बढ़ेगा। आज आप अपने अंदर अनोखी ऊर्जा आप महसूस करेंगे। आप आज कार्यों को समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। ऐसे में आज शाम को परिवार को समय दीजिए। परिवार के सदस्यों से बातचीत कीजिए ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। आज दोपहर बाद किसी ऐसे मेहमान का आगमन घर पर होगा जिससे पारिवारिक सदस्यों के बीच संवाद स्थापित हाेगा और माहौल पहले से बेहतर हाे जाएगा। पिछले कुछ दिनों से जाे परेशानियों आपकाे घेरे हुए हैं उनमें भी आज कमी आएगी। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज मानसिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। आप का मन चंचल बना रहेगा। एक जगह मन नहीं रुकेगा। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हावी हो सकता है। इसलिए आज सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़िए। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहिए। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। इसलिए परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज जीवन साथी से भी मतभेद होने की आशंका है। आपकी राशि में दिखाई दे रही है छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपके लिए उचित नहीं है। आज अच्छा संगीत सुनें और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का स्मरण कीजिए। भगवान श्री राम आपके कष्टों को कम करेंगे। आज ऑफिस में भी आपको दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए आज वाणी में मधुरता और स्वभाव में सरलता बनाकर रखिए। जिद्दी रवैया भी आपके लिए उचित नहीं है अच्छी बात यह है आज कारोबार में विस्तार होने के योग दिखाई दे रहे और व्यापारियों के लिए लाभ के योग बने हुए हैं।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज जल्दबाजी आपके स्वभाव में हावी रहेगी। इसलिए जल्दबाजी करने से आपको बचना है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आज कुछ जिम्मेदारियां आपकी बढ़ाई जा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ भी आज हो सकता है। आज पैसों का लेनदेन करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बिजली का काम करते समय भी थोड़ा सा सावधान रहें, सचेत रहें। आज वाहन चलाते समय भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। मित्राें का सहयोग मिलने वाला है। आपकी मुलाकात एेसे मित्र से हाेगी जो भविष्य की योजनाओं के लिए हेल्प फुल साबित होगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज बच्चों कि स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। आज आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। इसलिए किसी से भी विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें और दूसरों का सम्मान कीजिए जितना दूसरों का सम्मान आप करेंगे उतना सम्मान आज आपको मिलने वाला है। आज परिवार में किसी से भी मतभेद करना आपके लिए उचित नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन ऐसे में आपको जिद्दी रवैया नहीं अपनाना है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो