script

मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का 20 जुलाई का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 20, 2019 08:15:59 am

Submitted by:

shivmani tyagi

मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का शनिवार का राशिफल
Saturday rashifal of Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen Rashi
Rashifal 20 july 2019

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal 20 july 2019 क्या कहते हैं आपके भाग्ये के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए शनिवार का दिन ? यह जानने के लिए जानते हैं शनिवार 20 जुलाई 2019 का सभी राशियाें का राशियाें का राशिफल।
आज चंद्रमा मीन राशि में है और दाे शुभ याेग भी बन रहे हैं। इसका असर सभी राशियों के जातकाें पर पड़ रहा है। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
Saturday rashifal राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज से आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव की विशेष कृपा श्रावण मास में मेष राशि वालो पर रहेगी। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखिए। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

Saturday rashifal राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए किसी से भी विवाद करने से बचें। दूसरों के विवाद में भी आज आपको नहीं पड़ना चाहिए। अचानक धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखा रहे हैं लेकिन खर्च की आशंकाएं भी साथ साथ बनी हुई हैं। इसलिए आपको संतुलन बना कर चलना होगा। आज महादेव को प्रणाम कीजिए आपको विशेष फल प्राप्त होंगे।

Saturday rashifal राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। बेवजह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। मन चंचल रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें अच्छा साहित्य पढ़ें। खर्च की आशंकाएं भी आज दिन भर आपको सताती रहेंगी। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से अन्न दान करना आपके लिए शुभ है।
Saturday rashifal राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण है। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। दोस्तों से भी आज विवाद होने की आशंका बन रही हैं। इसलिए बहस करने से बचें। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना कर्क राशि वालों के लिए उचित नहीं है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा हो सकता है। कार्यों में लापरवाही ना करें। सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़ें।

Saturday rashifal राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज मन चंचल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए परीक्षा की घड़ी है। आज आपका मन उदास हो सकता है। इधर उधर मन भागता रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए। परिवार के सदस्यों से बातें कीजिए। मित्रों को भी समय दीजिए। आज वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। सीनियर से बहस करने से बचें।
Saturday rashifal राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों का कानूनी पक्ष आज मजबूत है। आपकी पिछले दिनों से जो कठिनाइयां चल रही थी उनमे आज कमी आएगी। कानूनी मामलों में फैसले आपके पक्ष में आने वाले हैं लेकिन ध्यान रखिएगा किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। जो सूचनाएं आपको मिल रही हैं उन पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं रहेगा। कोई भी निर्णय करने से पहले परिवार के किसी सदस्य की सलाह जरूर कर लें। निवेश कर सकते हैं आज का दिन अच्छा है।
Saturday rashifal राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। जब घर से बाहर हों तो अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम का असर आपके स्वस्थ पर दिखाई दे सकता है अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज निवेश करने से बचें। आज किए गए निवेश में बेहतर लाभ के योग नहीं दिखाई दे रहे। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने के योग बने हुए हैं।
Saturday rashifal राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू

वृश्चिक राशि वालों के लिए धन सामान्य से बेहतर है नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे नई नौकरी मिलेगी पिछले दिनों से जो आपकी समस्याएं चल रही थी और मैं भी आज कमी आएगी आज से आपका अच्छा समय शुरू होने जा रहा है।
Saturday rashifal राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
दिन सामान्य से कम बेहतर है। अनजान लोगों से थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक हानि की आशंकाएं भी बनी हुई हैं लेकिन अगर आप सचेत रहेंगे और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करेंगे तो हानि से बच सकते हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए उनके आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

Saturday rashifal राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
आर्थिक रूप से कुछ परेशानियां आज आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त है। कुछ ऐसे व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी परेशानियों को कम कर देंगे। आज वाहन चलाते समय थोड़ा सा आपको सचेत रहना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है।

Saturday rashifal राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन निराशा के भाव रह सकते हैं आने वाले समय के लिए आप चिंतित हो सकते हैं लेकिन आज भविष्य की चिंता करने से बेहतर है कि वर्तमान पर ध्यान लगाया जाए आज ब्राह्मण को अपने हाथों से अन्न दान करना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपके वैभव में भी वृद्धि होगी।

Saturday rashifal राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए अनुकूल समय है अच्छे समाचार प्राप्त होंगे मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं अचानक धन लाभ भी हो सकते हैं आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो