scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Rashifal 20 February 2019 hindi Rashifal 2019 Daily Rashifal Horoscope | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 20, 2019 12:00:49 am

Submitted by:

shivmani tyagi

20 फरवरी बुधवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा है लेकिन आज दिन भर उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे आप पल भर में खुश तो दूसरे ही पल नाराज दिखाई देंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद होने की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए बहस करने से आपको बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आज आपको नहीं करना चाहिए। आपके आस-पास हो रही घटनाओं को अनदेखा करना भी आपके लिए उचित रहेगा। जीवन साथी से भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज काहे को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है, किसी अवसर की तरह है। आज लेखन और अध्ययन दोनों ही आपके लिए उचित हैं। ऐसा करने से आपके भविष्य बेहतर होने वाला है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपको भी सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी से भी घृणा आज आपको नहीं करनी चाहिए और किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। उतार-चढ़ाव दिन भर चलते रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको आज भी जा सकती हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। साझे के बिजनेस में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से काम बेहतर है। आज चिंताएं आप को घेरने की कोशिश करेंगी। आज आपकी आर्थिक परेशानियां भी आपको परेशान कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि अगर आप नौकरी करते हैं तो आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। बेरोजगार लोगों के लिए अच्छा दिन है। रोजगार के अवसर मिलेंगे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज कानूनी मामलों में पड़ने से कर्क राशि वालों को बचना चाहिए।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां आपको घेरे हुए थे उनमें आज कमी आएगी। दोपहर को किसी मित्र से मुलाकात होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप अभी तक बेरोजगार हैं तो इस मित्र की सहायता से आपके लिए नौकरी के रास्ते खुलेंगे। रोजगार के नए अवसर आज आपको मिलेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज पारिवारिक चिंताएं आपकाे घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगाइए सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़िए। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं आज उधार पैसा वापस लौटने के योगा की राशि में बन रहे हैं।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना आज आपके लिए उचित नहीं है। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, घेरने की कोशिश कर सकती हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी बेवजह विवाद करना उचित नहीं होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क पार करते समय भी सावधान रहने की सलाह आप को दी जाती है। आज किसी दूसरे व्यक्ति की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा गुस्से वाला रह सकता है। लेकिन आपको अधिक गुस्सा करने से बचना है। गुस्से में उठाया गया कदम आज नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। परिवार के ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपको आर्थिक लाभ आज हो सकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। भाग्य आपके साथ है जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय करने से आपको बचना चाहिए। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन गुस्से की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है। अच्छी बात यह है कि आज संतान की ओर से चल रही चिंताएं कम हाेंगी। संतान सुख के योग आज आपकी राशि में दिखाई देते हैं। परिवार में आज मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम होने के योग भी बन रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे, वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज वाहन सुख के लोग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। राज याेग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज घर खरीद सकते हैं। घर खरीदने की योजना अगर पिछले कई दिनों से बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कोई भी कार्य अब शुरू कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी बनी हुई है। इसलिए उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बेहद आवश्यक नहीं है। आज पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन उतार-चढ़ाव दिन भर आज चलते रहेंगे। आज पल भर में गुस्सा और पल भर में खुश आप दिखाई दे सकते हैं। इस तरह के व्यवहार से दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं इसलिए आपको अपने मन पर कंट्रोल करना चाहिए। बेरोजगारों के लिए आज रोजगार के अवसर हैं। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए देना अच्छा है। आज धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचल संपत्ति में लाभ के योगा के लिए बन रहे हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए उचित है लेकिन लंबे समय का निवेश ही आपको आज करना चाहिए। आज आपके खर्च की आशंकाएं भी बनी हुई है संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। आज मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए बच्चों के प्रति थोड़ा सचेत रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो