script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 19 जुलाई 2019 का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 19, 2019 12:56:57 am

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए क्या कहते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें के भाग्य के सितारे
यह भी जानिए कैसा रहने वाला है Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen राशि वालाें के लिए 19 जुलई का दिन
Aaj ka rashifal

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

आईए जानते हैं 19 जुलाई 2019 काे क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है, आपका दिन। मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 19 जुलाई 2019 का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से अच्छा है। दोपहर बाद ऐसे समाचार मिलेंगे जो आपको खुशी देंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ भी हाेता दिखाई दे रहा है। पारिवारिक सदस्यों के साथ विनम्रता के साथ बातचीत करें, उनसे विश्वास जीतने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बहस करने से बचना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
19 जुलाई का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आपके लिए आया है। जिन परेशानियों से आप घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। समझ लीजिए आज से आपका समय अच्छा शुरू हो रहा है। समस्याओं के हल होंगे। कारोबारियों के लिए साझे का बिजनेस बेहतर फल वाला रहेगा। आज वृषभ राशि वाले सोशल मीडिया पर भी छाए रहेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखें उनके स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका ने दिखाई दे रही हैं।
राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
नए लोगों से मुलाकात होगी। दैनिक कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ रचनात्मक करने का समय है। निवेश करना चाहते हैं तो अच्छा समय है। आज निवेश को लेकर किए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताएं। आज प्रिय से भी नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन ध्यान रखिएगा संयम बनाए रखें। आज नए जीवन की शुरुआत होगी। किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से अन्न दान करना आज आपके लिए शुभ है।
राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
व्यापारियों के लिए दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज रचनात्मक करने का समय है। अपने शौक को दोहरायें। आप जो भी करना चाहते हैं कीजिए। आज अपने हुनर और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का समय है। आपके धन संबंधी जो भी मामले अटके हुए हैं उनमें आज गति आएगी और सुलझ जाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में भी आज मजबूती आएगी और जो कन्फ्यूजन चल रहे थे वह दूर होंगे। शाम के समय घर पर किसी व्यक्ति का आगमन होगा जो आपके लिए अच्छे समाचार लेकर आएगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। ध्यान रखिएगा किसी को भी आज पैसा उधार देने से बचें।

राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होंगे। जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी और मानसिक रूप से खुद को हल्का महसूस करेंगे। आज आप दूसरों की सहायता करने में सक्षम है। इसलिए दूसरों की सहायता करें। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सहकर्मियों का भी सहयोग आज आपको प्राप्त होने वाला है। आर्थिक मामलों पर निर्णय करते हुए जल्दबाजी करने से बचें।
राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
दिन अच्छे फल लेकर आया है। सामान्य से बेहतर योग बन रहे हैं। वरिष्ठ जनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। जो लोग राजनीति में हैं मीडिया में हैं या किसी भी तरह से मीडिया से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना कन्या राशि वालों के लिए उचित नहीं है। अपने ही कुछ लोग विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं। जल्दबाजी आपके स्वभाव में आज रहेगी लेकिन वित्तीय संबंधी निर्णय करते समय धैर्य रखें।
राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए समय थोड़ा कठिन समय है लेकिन व्यापारियों और कारोबारियों के लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आपके रुके हुए कार्यों में गति लाएंगे। श्रावण मास महादेव को खुश करने का महीना है। इस महीने अगर आपने महादेव को खुश कर लिया तो आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे।
राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। भोजन की अधिकता स्वास्थ्य काे प्रभावित कर सकती है।आज लंबी यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतनी है। रफ्तार से आपको दूरी बनाए रखनी है। जब तक बेहद आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें। आज मन चंचल बना रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आपको ध्यान करना है। आज लोगों से अधिक अपेक्षा करना उचित नहीं है। वरना आपको दुख प्राप्त होगा।
राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज से चुनौती भरा समय शुरू हो सकता है। आज नुकसान होने की आशंका आपके साथ बनी हुई है और खर्च की आशंका भी दिखाई दे रही है। इसलिए आज आपको खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी लेकिन इस दौरान आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। कोई भी ऐसी बात आपको नहीं बोलनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो या किसी का उपहास उड़ाती हो आज आपको खुद को प्रस्तुत करना है। आप जिस तरह से चाहें अपनी इमेज बना सकते हैं। व्यापारियों के लिए साझे का बिजनेस अच्छा रहेगा नाैकरी पेशा लाेगाें काे आज अपने बॉस से बहस करने से बचना है।

राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए भी 19 जुलाई 2019 का समय अच्छा रहने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज दोस्तों से या प्रिय से विवाद होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए किसी भी तरह बहस करने से आपको बचना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखनी है। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह के बगैर निवेश करना उचित नहीं रहेगा।

राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज आर्थिक लाभ कठिनाइयों के साथ दिखाई दे रहा है। आपको लाभ के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज सीनियर को खुश करने में भी आपके पसीने छूट सकते हैं। ध्यान रखिएगा आज वाणी में मधुरता से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। किसी भी तरह के कयासों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक माहौल भी चुनौती भरा रह सकता है। इसलिए परिवार को समय दीजिए वाणी में मधुरता बनाकर रखिए। किसी से भी आपको बहस करने से बचना चाहिए। अच्छा संगीत सुनिए अच्छा साहित्य पढ़िए आपका मन खुश होगा।

राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन व्यर्थ के कार्यों में आज दिन भर आप उलझे रहेंगे। अपने कार्यों का टाइम टेबल बनाकर कार्यों की प्रमुखता के हिसाब से उन्हें पूरा करें। आज किसी से भी आपको बहस करने से बचना चाहिए परिवार के सदस्यों से भी आपको पैसे नहीं करनी ।है राह चलते कुछ लोग आपसे भी बात करने की सोच सकते हैं ऐसे में भी आप को शांत रहना है आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए आपको बेवजह के विवादों में भी घिरने से बचना है ।अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो