script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 17, 2019 11:56:04 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

साेमवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 18 फरवरी 2019 का राशिफल

aaj ka raahukal in hindi

rashifal

aaj ka Rashifal 18 February जनिए 18 फरवरी 2019 काे क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए सोमवार का दिन। ज्योतिष के अनुसार कल यानि 18 फरवरी को चंद्रवार यानी सोमवार का दिन भी कहते हैं। 18 फरवरी का पंचांग अगर देखें ताे 18 फरवरी से ही यानि आज से ही बसंत ऋतु का भी शुभारंभ हो रहा है। अच्छी बात यह है कि सोमवार को जो योग बन रहे हैं वह बेहद अच्छे माने जा रहे हैं। साेमवार दोपहर दाे बजे तक आप अपने सारे कार्य निपटा लीजिए क्योंकि 2:00 बजे तक कार्य पूर्ण होने वाला योग बना हुआ है। इसलिए जाे रुके हुए कार्य हैं उन्हे कल पूरा करने का समय है। ताे आईये जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए चंद्रवार यानी सोमवार का दिन अच्छे फल वाला दिन रहेगा। जो भी आपके रुके हुए कार्य हैं उनको पूरा करने का समय है। साेमवार काे आपका मन अच्छा रहेगा और आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। मानवीय संवेदनाएं भी आपके साथ जुड़ी रहेंगी। अगर आप व्यापारी हैं तो साेमवार का दिन आपके लिए फायदेमंद है। जीवनसाथी की बातों को समझना आपके लिए जरूरी है। भावनाओं को समझने से रिश्ताें में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के कार्यों की सराहना भी आपको करनी चाहिए। आपके ऐसे कार्य थे जिनमें सफलता नहीं मिल रही थी उनमें सफलता मिलेगी। किन्ही कारणों से जो कार्य आपके रुके हुए थे अटके हुए थे उनमें भी प्रगति के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो साेमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अध्धयन कीजिए आज किया गया अध्धयन भविष्य में काम आने वाला है। साेमवार काे किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
साेमवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभ के योग लेकर आया है। कारोबारियों के लिए व्यापारियों के लिए साेमवार का दिन अच्छा है। जो पढ़ाई कर रहे हैं, छात्र हैं, स्टूडेंट हैं उनके लिए भी दिनभर योग अच्छे बने रहेंगे। करियर की नई उड़ान भरने का समय है। कोई नया कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तम दिन है। रुके हुए कार्यों में दोपहर तक पूर्णता के योग दिखाई दे रहे हैं। इसलिए दिन की शुरुआत उन कार्यों को पूरा करने से कीजिए जो आपके रुके हुए कार्य हैं। नया कार्य दोपहर तक शुरू नहीं करना है। वैवाहिक जीवन आज आपका बेहतर रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। योग करना चाहिए और खाने-पीने की वस्तुओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। भाग्य आपके साथ है। दूसरों की सहायता करने का आपको मौका मिलेगा ऐसे में आपको दूसरों को भी आगे बढ़ाना है। आज किसी ब्राह्मण को अन्न दान करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। ऐसा करने से आप के वैभव में बढ़ोतरी होगी
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए साेमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। मिथुन राशि वालों को किसी से भी बहस नहीं करनी है। रिश्तों में मजबूती लाने का समय है। दोपहर बाद आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जो आपकी पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं में शामिल होगा और भविष्य निर्माण के लिए लाभदायक भी साबित होगा। आपका मन चंचल बना रहेगा। मन में अनेक तरह के विचार आएंगे। सोमवार को अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखना है। अगर आप घर से बाहर हों तो अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखिए। बड़ों के आशीर्वाद से कार्य संपूर्ण होंगे। तुलसी के पाैधे को अपने हाथों से जल देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस लौटेगा।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी हालांकि कुछ खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में जरूर दिखाई दे रही हैं, लेकिन इसके साथ ही धन लाभ के योग भी बने हुए हैं। भाग्य सोमवार को आपके साथ रहने वाला है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं होगा। आज समय का सदुपयोग करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले आपको जीवनसाथी या पिता से सलाह कर लेनी है। कुछ ऐसी गलतियां आपसे हो सकती हैं जिनसे कुछ आर्थिक नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। सरल स्वभाव से ही आपके कार्य पूर्ण हाेने वाले हैं। ध्यान रहे प्रेम से ही आप जीत सकते हैं। किसी भूखे व्यकति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी का वास होगा।
आज का राशिफल सिंह राशि |Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अनोखा उत्साह आप अपने अंदर महसूस करेंगे। आप किसी को भी उदास नहीं देख पाते, आपके व्यक्तित्व का यही गुण आपके आज काम आने वाला है। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा। आपकी किस्मत का ताला आज खुलेगा और पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें भी आगे कमी आएगी आज कार्यों की अधिकता होने की वजह से आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए ऐसा करने से आपकी शारीरिक थकान खत्म होगी और मानसिक बल भी आपको मिलेगा। घर पर किसी ऐसे मेहमान का आगमन हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा और पारिवारिक माहौल को बेहतर कर देगा।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से अच्छा रहेगा प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा और यहां आप के वैभव में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए लोगों से मिलना चाहिए। सबका विकास होगा और आगे बढ़ने के रास्ते मिलेंगे। पिछले जिन जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया था उन्हें याद दिलाए आज धन वापस लौटने के योग आपकी राशि में लिख रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखिए। आज किसी गरीब व्यक्ति की बेटी शादी में दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी कारोबार विस्तार होगा।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। हालांकि कुछ परेशानियां भी दिखाई दे रही हैं। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। पैसा उधार देने से बचें अगर आपको पैसा उधार देना पड़ रहा है तो गारंटी जरूर लें। अच्छी बात यह है कि सोमवार का दिन कार्य पूर्णता का दिन है और रुके हुए कार्यों में गति लाने का समय है। दोपहर तक अपने रुके हुए कार्य को पूर्ण कर लेने हैं। आज अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जीवनसाथी से भी आज भरपूर प्रेम भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। अगर कुछ कंफ्यूजन चल रहे हैं तो उनको आज दूर किया जा सकता है। आज बात करने से सभी समस्याओं का हल निकलने वाला है। इसलिए गुस्से को भूल कर बात कीजिए बात करने से सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा है। आपकी रुचि कुछ ऐसे कार्यों में बढ़ेगी जो आप पिछले कुछ दिनों से नहीं कर रहे थे। कुछ नया करने का समय है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का समय है। बच्चों के भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का समय है। आज का दिन आपके जीवन में महत्वपूर्ण साबित होगा। आज दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा और पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से आप घिरे हुए थे उनमें भी आज कमी आएगी। ध्यान रहे आज अपनी गोपनीय बात किसी भी व्यक्ति को बताना आपके लिए उचित नहीं है। आज सड़क पार करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए और बिजली का काम करते समय भी आपको आज थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। भगवान श्री राम आपके सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज अवसर मिलेंगे। आज प्रमोशन के योग उनकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों के लिए लाभ के योग आश्रम की राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन थोड़ा सा सावधानी बरतनी है। पैसों के लेन-देन में सचेत रहना है। कारोबारियों के लिए आज समय अच्छा है। अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज उसके लिए उत्तम दिन है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। इसलिए आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कृपा आज आप पर हाेगी।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है, लेकिन आज आपको अपने मन को एकाग्र करके रखना होगा। मन आपका चंचल बना रहेगा। इधर-उधर भागते रहेगा आज आपकी राशि में प्रेम के भाव भी दिखाई दे रहे हैं। आज अपनी प्रेम का इजहार आप कर सकते हैं। जिन लोगों की शादी अभी नहीं हुई है उनके लिए आज अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। बच्चों के प्रति चल रही कठिनाइयां आज कम होंगी। आज ऐडमिशन के लिए चल रही भाग दौड़ में भी सफलता मिलेगी। सेहत आपकी बिगड़ सकती है स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज सीनियर का सहयोग भी आपके साथ है। सीनियर आपके कार्यों की सराहना करेंगे लेकिन आपको भी थोड़ा सचेत रहना है। अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतें आैर अपने कार्य किसी अन्य के सहारे ना छाेड़े।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुम्भ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कार्यों का दिन है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आज समय का सदुपयोग मत कीजिए। इधर उधर के कार्यों में आज आपको समय नहीं गंवाना है। आज अपने उन कार्यों को पूरा करने का समय है जो आप इतने दिनों से नहीं कर पाए हैं। जो अधूरे हैं। आज माता पिता का आशीर्वाद बना कर रखना है। माता पिता के आशीर्वाद से आपके कार्य पूर्ण होंगे। सोमवार को अधिकारी वर्ग भी आपसे खुश है और सीनियर भी आपसे खुश होंगे। इसलिए सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अधिक विशेष है। जो नौकरी करते हैं उनके लिए दिन अचाछा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने की क्षमता रखते हैं। अच्छी सलाह आज आप दूसरों को दे सकते हैं लेकिन ध्यान रहे जब तक आपसे ना कहा जाए आपको सलाह नहीं देना है। आज जल्दबाजी में भी कोई कदम नहीं उठाना है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज दोपहर तक अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। आज समस्याएं अचानक आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन सावधान रहिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सचेत रहने का समय है समस्याएं अपने साथ समाधान लेकर आएंगे आपको सिर्फ समाधान को पहचानना है और उसका इस्तेमाल करके समस्याओं का हल निकालना है। आज आपके आस पास कोई ऐसी घटना घट सकती है जाे आपके मन प्रसन्न कर देगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है कुछ बदलाव भी आज आप अपने करियर में या अपने सोचने का ढंग में कर सकते हैं आज किसी से भी घटना आपको नहीं करनी है। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव के सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो