scriptRashifal: साेमवार आज वृद्धि याेग से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए किन राशि वालाें काे हाेगा धनलाभ | Rashifal 16 september 2019 Today horoscope daily rashifal in hindi | Patrika News

Rashifal: साेमवार आज वृद्धि याेग से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए किन राशि वालाें काे हाेगा धनलाभ

locationसहारनपुरPublished: Sep 16, 2019 08:43:26 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

16 सिंतबर का राशिफल सभी राशियों के लिए है खास
साेमवार आज दिन में बन रहा है वृद्धि नाम का शुभ याेग
जानिए कैसे बनेंगे बिगड़े काम और किनकाें हाेगा धन लाभ

 

16 सितंबर 2019 सोमवार आज “अश्विनी” नक्षत्र में वृद्धि योग बन रहा है।यह याेग रुके हुए कार्यों को पूरा करने का शुभ समय लेकर आया है। आज सभी राशि वालाें काे मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलने वाली है। चंद्रमा भी आज मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। ब्रह्माण्ड में हो रहे बदलाव और बन रहे याेग किस तरह से आपकी राशि को प्रभावित करेंगे ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। चंद्र राशिफल से सभी राशियों का भविष्यफल बता बताने की काेशिश कर रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।
16 सितंबर का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। आज धार्मिक यात्रा करने का अवसर भी आपको मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह मेष राशि वालों को दी जाती है। आज व्यवहार में सरलता रखिएगा। इससे आप दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आत्मविश्वास से आज दिनभर आप भरे रहेंगे। जो छात्र-छात्राएं हैं पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। अध्ययन आज करना चाहिए। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। पिछले दिनों से अगर कोई कंफ्यूजन चल रहे हैं तो उन्हें खत्म करने का समय है। आज प्रेम की अनुभूति आपको प्राप्त हाेगी। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। धन लाभ के योग भी बने हुए हैं। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज मिल रहा है। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।

दैनिक राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वाले आज खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे। जिन परेशानियों से आप घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी और आज सुकून आप महसूस करेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी। दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे अच्छे प्रस्ताव भी आज आपको प्राप्त होंगे जिनकी पहचान करना आप पर निर्भर हाेगा। साेमवार आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो दोपहर 12:00 बजे के बाद का समय बेहतर है।

सभी राशियों का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन उत्तम है। मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। ध्यान रखिएगा आज अति उत्साह में कोई भी कदम उठाना कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। अपने व्यवहार में भी आपको सरलता रखनी होगी चिड़चिड़ापन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, ऐसा आज आपके साथ हो सकता है। इसलिए मन को काबू रखें और किसी से भी विवाद ना करें। अगर प्रिय से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का समय अच्छा है।

सोमवार का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों की राशि में आज अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य भी आज सिंह राशि वालों का साथ दे रहा है। जो भी आपके रुके हुए कार्य हैं उन्हें आज पूरा करने का समय है। अगर कुछ मित्र या अपने लोग आपसे रूठे हुए हैं तो उन्हें आज मनाने का समय है। आज आप वाणी में मधुरता बना कर रखिए। आपका कोई भी कार्य रुकने वाला नहीं है। सभी का दिल आप जीत लेंगे। ध्यान रखिएगा आज बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। परिवार के सदस्यों से बहस करना विवाद का कारण बन सकता है। आज महादेव काे गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
16 सितम्बर का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे कुछ रोचक करने का समय है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। लगातार एक ही तरह के कार्यों से आप ऊब सकते हैं। ऐसे में आज आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से रोजगार की तलाश कर रहे थे नौकरी की तलाश कर रहे थे या कार्य बदलना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सहायक साबित होने वाला है। मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
16 सितम्बर 2019 सोमवार का तुला राशि का राशिफल | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
दिन अच्छा है धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे योग लेकर आया है। नई नौकरी आज आपको मिलेगी और मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज सीनियर का भी सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज सीनियर से बातें करते रहें। आप जितना कार्य कर रहे हैं उसका प्रदर्शन करना भी बेहद आवश्यक है। इससे आपके प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। अगर निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं लंबी अवधि का निवेश करना अच्छा रहेगा। नया वाहन खरीदना चाहते थे तो आज का दिन उत्तम है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक माहौल पर रहने वाला है। परिवार को समय दे बच्चों से बातें करें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
16 सितंबर 2019 सोमवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है। दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं तो सुबह 10:00 बजे के बाद अच्छा रहेगा। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे जहां नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आज कोई अपना शौंक आपको दोहराना चाहिए। मन की बातें सुनिए। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार को समय देना बेहद आवश्यक है। आज बच्चों से भी बातें कीजिए और कोशिश कीजिए उनके मन के इच्छाओं को आप समझ लें।

धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। आज प्रमोशन के साथ-साथ ट्रांसफर की आशंकाएं भी आपकी राशि में बनी हुई हैं। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहे दोपहर बाद आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले एक्सपर्ट या पंडित से सलाह जरूर करें। जल्दबाजी में उठाए गए कदम भविष्य में नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी बनी हुई हैं। इससे आपका आर्थिक ग्राफ बिगड़ सकता है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खरीदारी से बचें। जब तक बेहद आवश्यक ना हो किसी को भी पैसा उधार देने से भी बचें। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन का समय है। आज किया गया अध्ययन भविष्य में आपके काम आने वाला है। आज समय की बर्बादी बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रखिएगा आज गुस्से की अधिकता आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। कुंभ राशि वालों को आज वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं। उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अगर पहले से दवाई चल रही हैं तो नियमित समय पर उन्हें दवाइयां देते रहें। आज परिवार के साथ समय बताइए बच्चों से बातें कीजिए उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से आप उनके भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो आपकी चिंताएं चल रही थी जो परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी और आज से नए रास्ते आपके लिए खुलेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं। विदेश यात्रा के योग भी आज मीन राशि वालों की राशि में दिखाई देते हैं। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर प्रेम प्राप्त होगा। आज अपने प्रेम का इजहार आप कर सकते हैं। अपने प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त होगी। ध्यान रखिएगा आज किसी से भी आपको रुखा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो