scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 16 august 2019 Today Rashifal In hindi Daily Horosope | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Aug 16, 2019 11:08:58 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal 16 august 2019 Today Horoscope
आईए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
 
 

indore

Rashifal 16 august 2019

16 अगस्त 2019 का राशिफल। आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
16 अगस्त के राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ

दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। धन लाभ होगा आर्थिक मामलों पर आपको जीत मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताएं। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखनी है

16 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
16 अगस्त शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से आप घिरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी और समस्याओं से निजात मिलेगा। ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान कीजिए। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी

16 अगस्त का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं लेकिन आज आपके व्यवहार में तेजी रहेगी। मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें, भगवान श्रीराम का ध्यान करें। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। रूके हुए कार्यों में गति आएगी। आज नया कार्य दोपहर 2:00 बजे के बाद शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखें आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।
16 अगस्त का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

16 अगस्त 2019 का समय कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। आज कार्यों की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी है। लापरवाही स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकती है। वाहन चलाते समय सचेत रहें। सड़क पार करते समय भी आज आपको सावधानी बरतनी है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अपनी गोपनीय बातों को दूसरों से शेयर करने से बचें।

16 अगस्त का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज आपकी राशि में पूर्णता के योग बने हुए हैं कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने कार्यों को सचेत रहकर पूर्ण करें। रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने का समय है। किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। आज लिया गया उधार पैसा लंबे समय तक आप वापस नहीं लौटा पाएंगे। इसलिए जो साधन आपके पास हैं उन्हीं साधनों से अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश कीजिए। आपको सफलता मिलेगी
16 अगस्त का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य योग लेकर आया है। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आपकी सामान्य समस्याओं का समाधान होगा लेकिन जटिल मामलों में निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है। निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए
16 अगस्त का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। तुला राशि वाली महिलाओं को आज सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन भी अच्छा है। अपने कारोबार में व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। सहकर्मी आप की चुगली कर सकते हैं। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा
16 अगस्त का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। पूर्णता का योग दिखाई दे रहा है। जो भी आपके रुके हुए कार्य हैं आज उन्हें पूरा कर सकते हैं। आज सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। शासन और सत्ता का भी सहयोग आपके पक्ष में रहेगा। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी से भी विवाद करने से बचें। अपने कार्यों पर ध्यान दें। समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है
16 अगस्त का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
16 अगस्त शुक्रवार आज का दिन धनु राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। आपके आर्थिक मामलों में सुधार होगा जिन समस्याओं से आप घिरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। समझिए आज से आपका अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। अगर आपने निवेश करने की योजना बनाई है तो आज दोपहर 12:00 बजे के बाद ही आपको निवेश करना चाहिए। आज अचल संपत्ति में निवेश करने से भविष्य में आपको अच्छे फायदे होने के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज अपना घर खरीद सकते हैं घर खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं।

16 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 16 अगस्त का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आप के सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जो लोग आप से नाराज हैं उन्हें आज मनाने का समय है। वाणी में मधुरता बनाए रखिए। अपनी गलती स्वीकार करने से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे और इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के साथी बनेंगे और आपकी समस्याओं का समाधान बनकर आपकी जिंदगी में आएंगे। प्रिय से आज अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं

16 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग आज का दिन लेकर आया है। शुक्रवार आज आपकी राशि में पूर्णता योग बना हुआ है। यानी आपके जो कार्य रुके हुए हैं उनमें आज पूर्णता आएगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस से आपकाे बचना है। आज दूसरे लोगों की आलोचना पर ध्यान ना देते हुए अपने कार्यों को पूर्ण करें। ईमानदारी से अपने कार्यों पर ध्यान दें। शुक्रवार आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने का समय नहीं है। थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतें

16 अगस्त का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
16 अगस्त शुक्रवार का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग बने हुए हैं। आज अगर आप रोजगार की तलाश में निकले हैं तो आप सफल होंगे। रोजगार के रास्ते आपके लिए खुलेंगे मित्रों के सहयोग से भी आज आपके बिगड़े काम बनने के योग बने हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो