script

मंगलवार आज का दिन लेकर आया है मंगल याेग, जानिए सभी राशियाें का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Oct 15, 2019 01:18:49 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

मंगलवार का सभी राशियाें का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे
Today Horoscope with prediction

Today's horoscope: जानिए क्या लिखा है आपके राशिफल में, आज से होगा बड़ा बदलाव

Today’s horoscope: जानिए क्या लिखा है आपके राशिफल में, आज से होगा बड़ा बदलाव

राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन किसी अवसर की तरह है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए मंगलकारी याेग लेकर आया है। इसलिए कोई भी नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं लेकिन सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना होगा। गुस्सा छोटी-छोटी बातों पर आज आपको आ सकता है गुस्से की अधिकता से बचने की आवश्यकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। अपने ही लाेग विषश्वासघात की काेशिश कर सकते हैं। आज समय की बर्बादी बिल्कुल भी आपको नहीं करनी चाहिए। समय का सदुपयोग कीजिए व्यापारी और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को दोपहर बाद कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं लेकिन शाम तक अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज किसी से भी बहस करने से बचें। आपका कानूनी पक्ष थोड़ा सा कमजोर है इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखना जरूरी है इससे ही आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए श्री हनुमान आप के सभी कष्ट हर लेंगे।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है लेकिन कुछ सावधानियां आपको बरतनी होगी आज पड़ोसियों से विवाद होने की आशंका बनी हुई है इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखेगा छोटी मोटी बातों को इग्नोर करना नजरअंदाज करना भी जरूरी है हर बात पर रिएक्शन देना ठीक नहीं है आज मित्रों के साथ समय बताइए मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस कुंडली मारे हुए भी बैठा हुआ है इसलिए आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर ध्यान दें आपको सफलता मिलेगी

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मंगल कार्यों के लिए कराया है आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान आपको करना चाहिए आज हनुमान को लाल रंग का फल अर्पित कीजिए ऐसा करने से आपकी समस्याएं कम होंगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे अगर आपने या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है आज नया वाहन खरीद सकते हैं कोई भी नया कार्य करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उसके लिए भी अच्छा है मंगलकारी योगा की राशि में बने हुए हैं माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी

कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं लेकिन आज बिजली के उपकरणों से कर्क राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है आज वाहन चलाते समय भी सावधानी पढ़ते हैं जब तक बहुत आवश्यक ना हो वाहन चलाने से बचें आज सड़क पर दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आपको उठाना पड़ सकता है धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है माता पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है आज प्रिय से भी मनमुटाव हो सकते हैं इसलिए बहस करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में प्रमोशन के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वाले आज सचेत रहें आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। आपकी राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं आज मित्रों के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है लालच में नहीं पड़ना है व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा से बचकर रहना है आज तुलसी जी को अपने हाथों से जल्द दीजिए ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार कन्या राशि वालों की राशि में मंगलवार आज कार्यों की अधिकता दिखाई दे रही है। आज सामान्य से अधिक मेहनत कन्या राशि वालों को करनी पड़ेगी। आज रिश्तेदारों से बहस करना उचित नहीं है। इससे तनाव हो सकते हैं पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। प्रिय से भी आज आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने मन की बात आप प्रिय से कह सकते हैं। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते खुल रहे हैं और जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए भी आज रोजगार के रास्ते मित्रों के सहयोग से खुलेंगे। आज परिवार को समय दीजिए। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। आज लाल रंग का फल श्री हनुमान को अर्पण कीजिए ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे और
का भाग्य उदय होगा।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा योग लेकर आया है अगर आप की कुछ समस्याएं चल रही थी पिछले कई दिनों से आप आर्थिक रूप से परेशान थे तो आज से आपका अच्छा समय शुरु होने वाला है आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से इमरती खिलाइए ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और विरोधी शांत होंगे आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं अचानक धन लाभ हो सकते हैं मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है आज जीवनसाथी से आपको सहयोग प्राप्त हो रहा है मन की बातें कीजिए इससे रिश्ते में मजबूती आएगी।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू अक्टूबर 2019 का राशिफल। वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक आज वृश्चिक राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के सहयाेग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाग्य का साथ भी आज प्राप्त हो रहा है। वृश्चिक राशि वालाें काे आज 80% भाग्य का साथ मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज कार्यों के सहकर्मियों के सहारे छोड़ना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अपने कार्यों काे स्वयं पूरा करना है। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सचेत रहना होगा। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए उनके स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छी बात यह है कि प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन आज वाणी में मधुरता आवश्यक है। इससे ही आप दूसराें काे प्रभावित कर पाएंगे
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन अचानक कुछ समस्याएं आ सकती हैं नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं ऐसे में आपको संयम रखना चाहिए आज धर्य बेहद आवश्यक है गुस्सा करना या जल्दबाजी में निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना जरूरी है गलत सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं तुरंत रिएक्शन आपके लिए आज ठीक नहीं है आज घर में मांगलिक कार्यक्रमों का योग बन रहा है संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से हो कि दोपहर बाद अच्छे योग आपकी राशि में बन रहे हैं आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहना होगा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं जब आप घर से बाहर हूं तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी,सू, से, सो, दा मंगलवार आज का दिन कुंभ राशि वालाें के लिए विशेष है। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर याेग लेकर आया है। आज किसी को भी आपको अपने मुख से कड़वी बातें नहीं कहनी हैं। मधुर वाणी से आपके काम बनते चले जाएंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान की विशेष कृपा आप पर यानी कुंभ राशि वालाें पर आज बनी हुई है। Aaj ka Rashifal कहता है कि, अगर आपकी आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो आज श्री हनुमान को शहद अर्पित कीजिए इससे आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और धन लाभ होंगे। ध्यान रखिएगा आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। मंगलवार के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए। पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार मंगलवार को उधार दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस नहीं लौटता। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मंगलवार आज मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा चुनौती भरा समय है। आज मीन राशि वालों को संयमित रहना चाहिए। धैर्य बनाकर रखें जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना उचित नहीं है। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भी बहस करना उचित नहीं है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन आपको अपने कार्यों का आकलन करना होगा। आप जो भी कर रहे हैं उसे बेहतर कर सकते
आज खुद से बातें कीजिए अपने कार्यों का आकलन कीजिए और अपने कार्यों के प्रति और अधिक सजग बनिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी सामान्य से बेहतर योग आज का दिन लेकर आया है लेकिन प्रतिस्पर्धा से बचना होगा। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो