script

Rashifal: जानिए सप्ताह के पहले दिन साेमवार आज क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Nov 11, 2019 07:06:35 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियों का राशिफल
यह भी जानिए आज क्या बरतनी हाेंगी सावधानियां

Rashifal

Rashifal

aaj ka Rashifal in Hindi 11 नवंबर 2019 सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। सामान्य रूप से आज विवाद करने से बचें। अधिक खर्च करना भी उचित नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें। आइए अब जानते हैं अलग-अलग राशियों का राशिफल। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी बता रहे हैं, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। पंडित रोहित वशिष्ठ से जानिए सभी राशियों का राशिफल

राशिफल, मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ दिन सामान्य से बेहतर है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। अजनबी लोगों से आज आपको सहायता मिलेगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।

साेमवार का राशिफल, वृषभ राशि | taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। जब घर से बाहर हों तो खाने पीने का ध्यान रखें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। व्यापारियों और कार्बानियों के लिए लाभ के योग बने हुए हैं जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन उत्तम है। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें।

आज का राशिफल , मिथुन राशि | gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा वाहन सुख के योग बने हुए हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। गुस्से की अधिकता आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। खर्च करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। अतिरिक्त खर्च ठीक नहीं है। अपनी जेब के अनुसार ही खरीददारी करना उचित रहेगा।

Aaj ka Rashifal राशिफल कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज उधार के दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग कर्क राशि वालों की राशि में नहीं दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज 10:00 बजे के बाद समय उत्तम है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। भवन शुभ योग आपकी राशि में बन रहे हैं। अगर आप सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे थे तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज किसी भी पाैधे को अपने हाथों से जल दें, इससे आपका भाग्य उदय होगा।

11 नंवबर 2019 का राशिफल, सिंह राशि | leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। परिवार को समय दीजिए। बच्चों के साथ बातें कीजिए। इससे आप उनके मन की बातों को समझ पाएंगे। आज जीवनसाथी से भी आपको प्रेम प्राप्त होगा। किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धन लाभ के योग बने हुए हैं। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए।
Today Horoscope Vigro Horoscope | कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि वालों को आज लाभ होंगे। धन लाभ के योग बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रही थी तो दिन उत्तम है। आज पूर्व में किए गए कार्यों का फल भी प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहना है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। आज बिजली के उपकरणों से भी आपको सचेत रहना होगा। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
आज का राशिफल, तुला राशि | libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते समय अच्छा है। आज आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। अपने व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित करेंगे। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना उचित नहीं रहेगा। धैर्य बेहद आवश्यक है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। गुस्से से बचना है। सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य नहीं छोड़ना है। आज खुद पर विश्वास कीजिए आप सभी कार्य करने में सक्षम हैं। आपको सफलता मिलेगी।
दैनिक राशिफल, वृश्चिक राशि | scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू यह समय लौट कर आने वाला नहीं है। अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। समय की बर्बादी ना करें। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी और कारोबारियों की राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें। गुस्सा भी आज आपके लिए उचित नहीं है। धैर्य बनाए रखें। सफलता मिलेगी।
साेमवार आज का राशिफल, धनु राशि | sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों को आज भाग्य का साथ प्राप्त हो रहा है। किसी से भी विवाद करने से बचें। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज कामयाबी आपको मिलेगी अगर आप पिछले कई दिनों से कोई कार्य कर रहे हैं लेकिन आपको उसमें सफलता नहीं मिल रही थी तो आज का दिन उत्तम है। आपकी जो भी आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनमें भी कमी आएगी और आपको धन लाभ होंगे। बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। परिवार के सदस्यों से बहस विवाद का कारण बन सकती है।

Rashifal राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों काे आज सचेत रहना है सावधान रहना है। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। व्यापारियो और कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें आज सचेत रहने की सलाह दी जाती है। स्टिंग में फंस सकते हैं। आज लालच में पड़ना उनके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। बात करते समय भी शब्दों का सही चयन करना होगा। अपने मुंह से कोई ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को सुनने में अच्छी नहीं लगती हो। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें भाग्य का फल मिलेगा।
rashifal in hindi कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। जल्दबाजी करने से बचना है। धैर्य से ही आज आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। इसलिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विरोधी खुद ही परास्त हो जायेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज समय से अपने कार्यों का निर्वहन करना बेहद आवश्यक है।

राशिफल मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची सप्ताह के पहले दिन साेमवार का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। परिवार में खुशी लौटेगी आर्थिक परेशानियां कम होंगी और धन लाभ होंगे। आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। किसी भी व्यक्ति से बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं इससे विरोधी शांत होंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी तेजी आएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो