script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Sep 10, 2019 07:35:57 am

Submitted by:

shivmani tyagi

मंगलवार 10 सितंबर 2019 का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि के लिए है खास
जानिए क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

मंगलवार का राशिफल

आज का राशिफल

10 सितंबर 2019 मंगलवार आज अशुभ याेग अतिगंड बन रहा है। चंद्रमा आज मकर राशि में है। चंद्रमा की स्थिति और बन रहा याेग आपकी राशि काे किस तरह से प्रभावित करेगा यह जानने के लिए आईए जानते है सभी राशियाें का राशिफल। सभी राशि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

मंगलवार का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ दिन अच्छा है भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है लेकिन नकारात्मक विचार घेरने की कोशिश करेंगे। अपने स्वभाव में नकारात्मकता बिल्कुल भी नहीं लानी है। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मित्रों के सहयोग से रोजगार प्राप्त होगा। आज पुराने मित्रों से मिलने के योग बने हुए हैं। अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आज आपको सफलता मिलेगी। ध्यान रहे आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है।

10 सितम्बर का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मंगलवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए आज अच्छे योग बने हुए हैं। पूर्व में जो निवेश आपने किए थे उनसे आपको आज लाभ प्राप्त होगा। वृषभ राशि वाले आज सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी लेकिन ध्यान रखिएगा, आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सचेत रहें।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
अच्छे योग आज मिथुन राशि वालों की राशि में बन रहे हैं। भाग्य का 80% साथ आज मिथुन राशि वालों को मिलेगा लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आलस में नहीं रहना है। आज अपने कार्यों पर ध्यान दें। विरोधी आज मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं और पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए थे आपके जो कार्य सफल नहीं हो रहे थे उनमें भी सफलता प्राप्त होगी। आज श्री हनुमान को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं इससे आपका भाग्य उदय होगा।

Aaj ka राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज मेहनत करने का समय है। आज की गई मेहनत भविष्य तक आपके काम आने वाली है। पारिवारिक माहौल भी आज बेहतर रहेगा। आज परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए इससे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। आज अचानक ऐसे लोगों से आपकी भेंट होगी जो आपके भविष्य की योजनाओं के लिए लाभदायक साबित होंगे। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं या अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है।
राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों को आज थोड़ा सचेत रहना होगा। कुछ कमजोर दुश्मन आप पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं, आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। यह ऐसे दुश्मन हैं जो सामने नहीं आएंगे लेकिन पीठ पीछे आपकी चुगली करने की कोशिश करेंगे आपकाे नुकसान पहुंचाने की काेशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना है। कार्यों में लापरवाही उचित नहीं है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। खर्च की आशंका बनी हुई है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। जीवनसाथी के भाग्य से आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।।

दैनिक राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन दोपहर के समय कुछ समस्याएं अचानक आ सकती हैं। आज विकट परिस्थितियों में धैर्य बनाकर रखना ही आपकी असली परीक्षा होगी। आपको अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज मछलियाें काे अपने हाथों से खाना दें। इससे आपका भाग्य उदय होगा।
सभी राशियाें का राशिफल, तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। 10 सितंबर 2019 आपके लिए अच्छा अंक है। आज से आपका भाग्य उदय होगा। आपकी जो समस्याएं चल रही थी जिन कठिनाइयों से आप जूझ रहे थे उनमें कमी आएगी और आज से आपका अच्छा समय शुरु हो जाएगा। ध्यान रखिएगा आपको अभिमान बिल्कुल नहीं करना है। किसी कमजोर व्यक्ति को दबाने की कोशिश आपको नहीं करनी है। आज सच के साथ आगे बढ़िए आपको सफलता मिलेगी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। आपका मन शांत होगा और आपका भाग्य उदय हाेगा।

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन मंगलकारी योग लेकर आपके लिए आया है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आज अच्छा रहेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से कोई कंफ्यूजन चल रहे हैं तो उन्हें आज क्लियर कर सकते हैं। आज बात करने से बात बनेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी है। मंगलवार आज सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की सलाह वृश्चिक राशि वालों को दी जाती है। आज मंदिर में पीले रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से धन प्राप्त होगा।
आज का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए भी मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में प्रमोशन के योग बने हुए हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। अगर शादी आपकी अभी तक नहीं हुई है, तो आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी। आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रमों के होने की पूरी पूरी संभावनाएं बनी हुई है। नकारात्मक विचारों से आज आपको बचना चाहिए। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य अच्छा संगीत सुनें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिएगा। आज किसी पर भी विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज अपनी आंखों के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। वाहन चलाते समय हेलमेट या चश्मे का प्रयोग करें। आज आपकी आंखों में कोई भी नुकसान आपको हो सकते हैं। इसलिए आंखों के प्रति सचेत रहना है। आज बिजली के उपकरणों से भी आपको सावधानी बरतनी होगी अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक आपको धन लाभ हो सकते हैं या मित्रों के सहयोग से भी धन प्राप्त हो सकता है। आज किसी से भी विवाद करने से बचें। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है।
राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुम्भ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आपकी परीक्षा होगी आज का दिन मेहनत करने का दिन है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज सीनियर को खुश रखना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना है। अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से आज आप सभी का दिल जीत लेंगे। आज आपका कोई विरोध नहीं करेगा। इसके लिए आप अपने व्यवहार से विरोधियों को भी शांत कर लेंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। भाइयों और बहनों के साथ आपको थोड़ा सा मिलनसार रहना होगा। बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी है।

राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। अच्छे याेग आपकी राशि में आज बन रहे हैं। आज आपका भाग्य उदय होगा। किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन कराएं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो मंदिर में पीले रंग का फल दान करें। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना भी आपके लिए शुभ है। ध्यान रखिएगा अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन सामान्य से बेहतर है। दोपहर बाद का समय निवेश के लिए अच्छा रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो