scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 10 मई का राशिफल | Rashifal 10 May 2019 Aaj ka Rashifal 10 may 2019 Daily Horoscope | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 10 मई का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: May 10, 2019 08:16:25 am

Submitted by:

shivmani tyagi

– Aaj ka rashifal 10 may 2019
– मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि

saharanpur news

rashifal

aaj ka Rashifal 10 मई शुक्रवार आज का राशिफल सभी राशि के जातकाें के लिए महत्वपूर्ण है। आज ‘गण्ड’ नाम का अशुभ याेग बन रहा है। चंद्रमा भी आज अपनी राशि में परिवर्तन करेगा। सुबह चंद्रमा मिथुन राशि में हैं लेकिन दिन में वह कर्क राशि में चला जाएगा। आईए चंद्र राशिफल से जानते हैं कि, बन रहे याेग और गृहाें की चाल का आप पर क्या असर पड़ेगा ? मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आ, अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। पिछले कुछ दिनों से जो आपकी परेशानियां चल रही थी जो चिंताएं आपको घेरे हुए थे उनमें आज कमी आएगी लेकिन पारिवारिक समस्याएं भर सकती हैं। जो जातक नौकरी पेशा है उन्हें आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपको कुछ ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप तैयार नहीं होंगे या पहले से आपने वह कार्य नहीं किए होंगे। आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। परिवार को समय दें, बच्चों से बातें करें। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। आज गाय को सुबह नहाने के बाद अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान से नुस्खे घर में कभी नहीं फटकेंगे मक्खी, मच्छर, छिपकली और कॉरकाेच

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आत्मविश्वास से आज भरे रहेंगे लेकिन आपके आसपास ऐसी घटना घटेंगी जो आपके मूड को बदलती रहेंगी। यानी आज उतार चढ़ाव दिन भर चलते रहेंगे। कभी खुशी कभी गम जैसे हालात बने रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है, लेकिन आपको ऐसे व्यवहार से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज आपकी राशि में लाभ के योग बने हुए हैं। इसलिए आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है। आज नया कार्य करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए।
अगर आपकाे माईग्रेन का दर्द हाे रहा है ताे इस आसा से उपाय से महज पांच मिनट में आराम मिलेगा जानिए क्या है उपाय

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है, तो अगले ही पल आप खुश दिखाई देंगे। इस तरह की घटनाएं आज आपके आस पास होती रहेंगी जो उतार-चढ़ाव बनाए रखेंगी। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको आज परिवार के सदस्यों का ख्याल रखना होगा। आज सड़क पर चलते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी राशि में आज दुर्घटना की आशंका बनी हुई है सड़क पर चलते समय दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे।
अगर आपकाे वाहन चलाते समय नींद आ रही है ताे अपनाए यह उपाय एक मिनट में छूमंतर हाे जाएगी नींद

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का राशिफल अच्छे योग लेकर आया है, लाभ के याेग बने हुए हैं लेकिन आज आप संतोषी नहीं दिखेंगे। जो मेहनत आप कर रहे हैं उसके सापेक्ष जो फल आपको प्राप्त होंगे उनसे आप खुद को संतुष्ट महसूस नहीं करेंगे। ऐसी मनाेस्थिति में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को नहीं मिलता। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आप कर्म करते रहिए फल की इच्छा मत कीजिए। आपको सफलता जरूर मिलेगी आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। परिवार के साथ भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा यात्रा करते समय अपनी आवश्यक वस्तुओं का ध्यान आपको रखना होगा। आपकी जरूरी वस्तुओं के खोने की आशंका बनी हुई हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए 10 मई 2019 का राशिफल सामान्य से बेहतर है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज अनोखी ऊर्जा अपने अंदर आप महसूस करेंगे। कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन शारीरिक रूप से आप खुद को अधिक बलवान शक्तिशाली महसूस करेंगे। आज आपका स्वभाव दिन भर में कई बार बदलेगा। कभी आप गुस्सा हो जाएंगे तो अगले ही पल आप खुश दिखाई देंगे। इस तरह के परिवर्तन आज अपने व्यवहार में आप महसूस करेंगे। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ावा करने का समय है। ध्यान रखिएगा आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी से आज आपको बचना चाहिए।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए 10 मई का राशिफल अच्छा है। आज आपके सितारे मजबूत हैं चमक रहे हैं लेकिन आत्मविश्वास में कमी आप महसूस कर सकते हैं। आज आप को आलस घेरने की कोशिश कर सकता है लेकिन ध्यान रखिएगा आलस से आज आपको बचना है। अपने कार्यों पर ध्यान रखना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन आपको गुस्से की अधिकता से बचना चाहिए। अगर आप गुस्से में कोई ऐसी बात बोलते हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो बुरी लगती हो तो इससे रिश्ताें में कड़वाहट पैदा हो सकती है। इसलिए आज वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। शुक्रवार आज आपकाे अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। यह सर आप को दी जाती है जब आप घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का राशिफल अच्छे योग लेकर आया है लेकिन मानसिक रूप से कुछ परेशानियां आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। आज लाभ के योग बने हुए हैं। जो कर्ज आपने लिए हुए हैं उन्हें आज चुकाने का समय है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। मित्रों का भरपूर सहयोग और को मिलने वाला है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। सीनियर का सहयोग आपको मिलेगा लेकिन ध्यान रखिएगा जो मेहनत आप कर रहे हैं उसको जताना भी जरूरी है, दिखाना भी आवश्यक है। आप दूसरों से अधिक मेहनत करते हैं लेकिन यह संदेश आपके सीनियर तक पहुंचना चाहिए। आज किसी से भी आपको उलझने से बचना चाहिए। शुक्रवार आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज अध्ययन का समय है। आज किया गया अध्धयन लंबे समय तक आने वाला है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा योग लेकर आया है जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। आज किया गया अध्ययन भविष्य में आप के काम आने वाला है। आज लाभ के योग वृश्चिक राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज धैर्य बेहद आवश्यक है। आज दिन में आपको कुछ ऐसे लोगों ने प्रस्ताव मिल सकते हैं जिनका सही चयन करना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा इसलिए सोच समझ कर ही आपको निर्णय करने हाेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आज उचित नहीं रहेगा। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। बच्चों के मन को समझने की कोशिश कीजिए ऐसा करके आप उनके लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे और बच्चे क्या चाहते हैं यह भी आप समझ सकेंगे। आज प्रिय को अपने मन की बात आप कह सकते हैं आज का दिन अच्छा है आज आपको सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। आज आपको सावधान रहना होगा सचेत रहना होगा। नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। ध्यान रखिएगा आज आपको सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना है। परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट होने की आशंका भी बनी हुई है। इसलिए अगर बुजुर्ग व्यक्ति दवाइयां ले रहे हैं तो उन्हें नियमित रूप से दवाइयां देते रहें। आज मौसम का असर भी बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए तेज धूप से बच्चों को बचाकर रखना है। आज जल्दबाजी में आपको निर्णय करने से बचना चाहिए जो भी निर्णय आप करें सोच समझ कर करें। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपका वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 10 मई 2019 का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा आज आप खुद को सामान्य से अधिक मजबूत और बलवानशाली महसूस करेंगे। आज आपके व्यक्तित्व में भी प्रभावशाली शक्ति का संचार होगा। आज आप अपनी बात को अधिक बेहतर ढंग से दूसरों के समक्ष रख सकते हैं। अपनी बात को मनवाने के लिए आज आप अच्छी प्रेजेंटेशन दे सकते हैं। ध्यान रखिएगा बात करते समय आपको शब्दों का अच्छी तरह से चयन करना है। जल्दबाजी में या गुस्से में कोई भी ऐसा शब्द कहने से आपको बचना है जो दूसरों को आघात पहुंचाता हाें गुस्सा दिलाता हो। आज विवाद आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज चुनौती का समय हो सकता है। आज आपके कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकते हैं। ट्रांसफर की आशंकाएं भी आज आपके साथ बनी हुई हैं। इसलिए आज अपने कार्यों पर आपको सावधानी बरतनी होगी। सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य अधूरा छोड़ना उचित नहीं है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन दिन भर उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पल भर में आप खुश दिखाई देंगे तो दूसरे ही पल गुस्सा आपको आ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। आज बहस करने से भी आपको बचना चाहिए। दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस आपको बिल्कुल नहीं करनी है। आज धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। भगवान श्री राम आपके मन को एकाग्र करेंगे। आपका मन इन दिनों चंचल है आपको इधर-उधर की बातें समझ आ रही हैं। आपका मन एक जगह नहीं रुक रहा है। ऐसे में आपको मन को एकाग्र करपना बेहद आवश्यक है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे याेग लेकर आया है। आपकी राशि में लाभ के याेग बने हुए हैं। उनके लिए भी आज अच्छे अवसर हैं। आज मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा और प्रमोशन के रास्ते आपके लिए खुलेंगे। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय रहने वाला है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। पिछले कई दिनों से अगर कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे थे तो आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज मंगल योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। अगर आप पैसा उधार देते हैं तो लंबे समय तक उसके वापस लौटने के योग नहीं बन रहे हैं। आज जिन लोगों को आपने पहले से उधार पैसा दिया हुआ है उनको याद दिलाने का समय है। आज पैसा उधार वापस लौटने का समय है। ध्यान रखिएगा आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। शाम के समय घर पर किसी ऐसे मित्र का आगमन होगा जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा आपके आसपास का माहौल भी अच्छा कर देगा आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए श्री राम आपके सभी कष्ट हर लेंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो