scriptएमबीए के इस स्टूडेंट ने साथियाें संग मिलकर 73 घंटे तक झाड़ू लगाकर बनाया रिकार्ड | MBA student aasif make record in swachta abhiyan | Patrika News

एमबीए के इस स्टूडेंट ने साथियाें संग मिलकर 73 घंटे तक झाड़ू लगाकर बनाया रिकार्ड

locationसहारनपुरPublished: Nov 16, 2018 06:39:19 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

स्वच्छता अभियान के तहत बुलंदशहर के आसिफ काे किया गया सम्मानित, गाजियाबाद में भी 60 घंटे झाड़ू लगाकर लाेगाें काे जागरूक कर चुका है यह ग्रुप

saharanpur news

saharanpur

सहारनपुर।

बुलंदशहर के रहने वाले आसिफ नाम के एक युवक ने लगातार 73 घंटे झाड़ू लगाने का रिकार्ड बनाया है। आसिफ के मुताबिक उसका यह नेशनल रिकार्ड है। इस कार्य पर सहारनपुर नगम निगम की आेर से आसिफ आैर उसकी पूरी टीम का सम्मानित किया गया है। सहारनपुर नगरायुक्त ने खुद अपने हाथाें से एक प्रशस्ति पत्र आसिफ आैर उसकी टीम काे देकर उनके इस कार्य की सराहना की है।
बुलंदशहर से सहारनपुर पहुंची थी टीम

आसिफ आैर इसके साथियाें की टीम एक स्पेशल अभियान के तहत बुलंदशहर से सहारनपुर पहुंची थी। देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान काे बढ़ावा देने के लिए आैर युवाआें के साथ-साथ शहरवासियाें काे जागरूक करने के लिए इन्हाेंने यहां लगातार 73 घंटे तक साफ-सफाई की। इस दाैरान इन्हाेंने मुख्य रूप से झाड़ू लगाने का काम किया आैर लगातार झाड़ू लगाकर इन्हाेंने युवाआें काे यह संदेश दिया कि उन्हे झाड़ू लगाने में गुरेज नहीं हाेनी चाहिए। जब पढ़े लिखें लड़के आैर लड़कियाें की टीम उनके शहर में आकर झाड़ू लगा सकती है ताे वह आखिर क्याें अपने शहर काे साफ सुधरा नहीं रख सकते।
काफी हुई सराहना

बुलंदशर से आए इन छात्र-छात्राआें के अभियान काे काफी सराहा गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक इस ग्रुप ने शहर के कुल 70 वार्डाें में जाकर वहां लगातार झाड़ू लगाई आैर शहर के लाेगाें काे साफ-सफाई का संदेश दिया। अब नगरायुक्त ने इस अभियान के पूरा हाेने पर आसिफ आैर इसकी टीम काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कया।
एेसा चुना सहारनपुर शहर

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक जब वह गाजियाबाद में एडीएम थे ताे तब इस ग्रुप ने गाजियाबाद में अभियान चलाया था। तभी से यह छात्र-छात्राएं संपर्क में थे। सहारनपुर में चल रहे अभियान में भी इन्हाेंने इच्छा जताई आैर इस तरह नगर के 70 वार्डाें में जाकर इन्हाेंने लगातार 73 घंटे तक झाड़ू लगाते हुए लाेगाें काे जागरूक किया। नगरायुक्त के मुताबिक सहारनपुर में यह अभियान 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चला था। अब इस अभियान के प्रमाणित हाेने के बाद पूरी टीम काे प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो