script

लाेकसभा चुनाव: चंद्रशेखर के टिकट की चर्चा पर इमरान मसूद ने दी सफाई

locationसहारनपुरPublished: Mar 14, 2019 11:56:52 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

प्रियंका की चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद लगाए जा रहे कयास
कांग्रेस इमरान मसूद काे दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सहारनपुर से चंद्रशेखर काे उतार सकती है चुनाव मैदान में

saharanpur

bhim army chif

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर ”सहारनपुर”फिर सुर्खियाें में है। सहारनपुर के देवबंद से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस एक्शन आैर मेरठ के अस्पताल में प्रियंका गांधी की चंद्रशेखर से मुलाकात ने एक बार फिर लाेगाें की नजराें में सहारनपुर काे हाईलाइट कर दिया है। लाेकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से सबकी निगाहें सहारनपुर की राजनीति पर लग गई हैं।
अब जाे खबर हम आपकाे बताने जा रहे हैं वह आपकाे हैरान कर देगी। दरअसल, अब यह चर्चाएं हैं कि कांग्रेस सहारनपुर से चुनाव की तैयारी में जुटे अपने प्रत्याशी इमरान मसूद काे बड़ी जिम्मेदारी देकर सहारनपुर लाेकसभा सीट से चंद्रशेखर काे चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। मेरठ के अस्पताल में प्रियंका गांधी की चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद, यह यह कयास राजनीतिक गलियाराें में लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियाराें में यह चर्चा भी हाे रही है, कि कांग्रेस सहारनपुर सीट पर बड़ा दांव खेल सकती है।
आईए समझें एेसा क्याें कर सकती है कांग्रेस

आप साेच रहे हाेंगे कि कांग्रेस एेसा क्याें करेगी ? यह सवाल हमारे मन में भी उठा। इस पर जब हमने लाेगाें से बात की ताे उन्हाेंने तर्क दिया कि दरअसल, सहारनपुर लाेकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ गठबंधन ने भी मुस्लिम प्रत्याशी काे मैदान में उतार दिया है आैर कांग्रेस ने भी। दाेनाें ही प्रत्याशी ताल ठाेककर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इससे साफ है कि सहारनपुर लाेकसभा सीट पर एक बार फिर मुस्लिम वाेटाें का धुर्वीकरण हाेगा। एेसे में कांग्रेस मुस्लिम जवां दिलाें की धड़कन इमरान मसूद काे काेई बड़ी जिम्मेदारी देकर या फिर किसी अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से इमरान मसूद काे चुनाव लड़ाकर सहारनपुर सीट पर सेफ गेम खेलने की काेशिश कर सकती है।
इमरान मसूद ने कहा ये सब अफवाह

जब हमने इन चर्चाआें के बारे में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमराम मसूद से बात करनी चाही ताे उन्हाेंने कहा कि यह सब अपवाह हैं। इमरान मसूद ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि, यह विराेधियाें की बाैखलाहट है आैर विराेधी खेमाें से ही इस तरह की अफवाहे फैलाई जा रही हैं। इमरान मसूद भले ही इन सभी बाताें काे अफवाह बताते हुए अपनी जीत के दावे कर रहे हाें लेकिन प्रियंका गांधी आैर चंद्रशेखर की मुलाकात के बाद फैल रही इस चर्चा काे काेरी अफवाह मानकर नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता।
चंद्रशेखर ने कहा वाराणसी से लड़ूंगा चुनाव

यह अलग बात है कि, प्रियंका गांधी ने मेरठ में साफ कहा है कि उनकी इस मुलाकात काे राजनीति से जाेड़कर ना देखा जाए, लेकिन इस बात पर भी विचार करना हाेगा कि प्रियंका से मिलने के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के खिलाफ वाराणसी सीट से भी चुनाव लड़ना पड़ा ताे लड़ूंगा, जबकि इससे पहले तक चंद्रशेखर यही कह रहे थे, अगर गठबंधन ने प्रधानमंत्री के खिलाफ काेई मजबूत प्रत्याशी नहीं उतारा ताे भीम आर्मी अपना अपना प्रत्याशी उतारेगी। देवबंद एपिसाेड आैर आनंद हॉस्पिटल में प्रियंका से मुलाकात के बाद जिस तरह से चंद्रशेखर ने खुद के चुनाव लड़ने की बात कही है इससे साफ है कि कहीं न कहीं यह राजनीतिक मुलाकात भी है।

ट्रेंडिंग वीडियो