scriptVideo: लाेकसभा चुनाव 2019 सहारनपुर पहुंच रहे हैं राहुल गांधी, इमरान मसूद ने राहुल गांधी के लिए कही ये बात | Congress Leader Imran masood statement about Rahul Gandhi | Patrika News

Video: लाेकसभा चुनाव 2019 सहारनपुर पहुंच रहे हैं राहुल गांधी, इमरान मसूद ने राहुल गांधी के लिए कही ये बात

locationसहारनपुरPublished: Jan 17, 2019 07:45:44 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

लाेकसभा चुनाव की तैयारियाें के लिए राहुल गांधी भी सहारनपुर आ रहे हैं। अब कांग्रेसियाें ने ये तैयारियां शुरु कर दी हैं।

saharanpur

imran masood

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 के लिए राहुल गांधी भी सहारनपुर आ रहे हैं। अब राहुल गांधी के प्राेग्राम काे लेकर क्या हैं कांग्रेस की तैयारियां बता रहे हैं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद। इमरान मसूद से पत्रिका रिपाेर्टर शिवमणि त्यागी ने बाचचीत काे इमरान मसूद ने बताया कि फरवरी में राहुल गांधी सहारपुर आएंगे आैर सहारनपुर में चुनावी सभा करेंगे। इमरान मसूद ने गठबंधन काे आैचित्यहीन बताते हुए कहा कि देश में सिर्फ राहुल गांधी ही भाजपा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। एेसे में कांग्रेस के बगैर यह गठबंधन आैचित्यहीन है। इमरान मसूद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी किसानाें की बात करते हैं। किसान हित में वह आवाज उठा रहे हैं। वह सहारनपुर पहुंचेंगे ताे यहां भी उनका मुख्य फाेकस किसानाें पर ही रहेगा। इस बाते कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने चुनावी तैयारियाें की सभा में पत्रिका रिपाेर्टर से बातचीत के दाैरान कही। इस दाैरान इमरान मसूद ने दावा किया कि सपा आैर बसपा मिलकर भी इतने वाेट नहीं ले पाएंगी जितने अकेले कांग्रेस के पास हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो