scriptसहारनपुर लाेकसभा सीट पर मायावती का नाम, वायरल हुई बसपा प्रत्याशियाें की सूची, जानिए सच | Bsp candidate bogus list viral on social media | Patrika News

सहारनपुर लाेकसभा सीट पर मायावती का नाम, वायरल हुई बसपा प्रत्याशियाें की सूची, जानिए सच

locationसहारनपुरPublished: Jan 14, 2019 06:56:27 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रही बसपा के 38 कंडीडेट की सूची, अभी तक बसपा ने नहीं खाेले हैं अपने पत्ते कथित सूची में मायावती का भी नाम

candidate

bsp

सहारनपुर। सपा-बसपा गठबंधन के बाद साेशल मीडिया पर बसपा के हिस्से में आई 38 सीटाें पर लाेकसभा चुनाव 2019 के चुनाव के लिए कंडीडेंट्स की सूची जमकर वायरल हाे रही है। खास बात यह है कि इस सूची में बसपा सुप्रीमाें मायावती का भी नाम है आैर सूची में दिखाया गया है कि बसपा सुप्रीमाे ”सहारनपुर” लाेकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस सूची काे लेकर राजनीतिक गलियाराें में जमकर चर्चाएं हाे रही हैं, ताे आम जनता के बीच भी इस सूची काे लेकर काफी चर्चा हैं। लगातार वायरल हाे रही इस सूची के बारे में जब हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बसपा पदाधिकारियाें से बात की ताे इस सूची काेई पुष्टि नहीं हुई। बसपा के जाेन कॉआर्डिनेटर नरेश गाैतम ने इस सूची काे ”फर्जी” करार देते हुए कहा कि ” यह सूची गलत है, अभी तक इस तरह की काेई भी सूची जारी हाेने की अधिकारिक पुष्टि नहीं है। बावजूद इसके जाे भी पार्टी का फैसला हाेगा वह मान्य हाेगा लेकिन जाे सूची साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही है वह सही नही है।
जानिए क्या कहती है सूची

वाट्सएेप आैर फेसबुक समेत साेशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल हाे रही सूची देखने में बहुजन समाज पार्टी के लैटर पैड पर दिखाई पड़ती है आैर इस सूची पर बसपा के यूपी अध्यक्ष आरएस कुशवाह के नाम से हस्ताक्षर भी दिखाई देते हैं। इस सूची के मुताबिक खुद बसपा सुप्रीमाें काे सहारनपुर से चुनाव लड़ना दिखाया गया है। मायावती के अलावा मुजफ्फरनगर से कादिर राणा, बिजनाैर से रूचि वीरा, मुरादाबाद से अतीक अहमद, मेरठ से याकूब कुरैशी, गाजियाबाद से अमरपाल शर्मा, गाैतमबुद्ध नगर से नरेंद्र भाटी, बुलंदशहर से कमलेश वाल्मीकि, हाथरस से बृजमाेहन राही, आगरा से कुंवर चंद का टिकट दिखाया गाय है। इसी तरह से बसपा के खाते में आई 38 सीटाे पर उम्मीदवाराें के नाम इस सूची में दिखाए गए हैं।
क्या कहते हैं बसपा नेता

इस बारे में जब हमने सहारनपुर से बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान से बात की ताे उनके प्रतिनिधि ने फाेनिक बातचीत में कहा कि साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही सूची की जानकारी भी उन्हे भी है लेकिन यह सूची पुष्ट नहीं है, बावजूद इसके पार्टी का जाे भी निर्णय हाेगा उसके अनुसार ही काम किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो