scriptVideo भीम आर्मी की चेतावनी: पदाधिकारी बाेले प्रशासन कान खाेलकर सुन ले अगर… | Bhima Army again warned see video | Patrika News

Video भीम आर्मी की चेतावनी: पदाधिकारी बाेले प्रशासन कान खाेलकर सुन ले अगर…

locationसहारनपुरPublished: Sep 22, 2019 07:10:23 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

भाजपा पर लगाए दलित विराेधी मानसिकता के आराेप
गिरफ्तारी हाेने पर फिर से आंदाेलन की दी है चेतावनी
भीम आर्मी पदाधिकारियाें प्रेस कांफ्रेस के जरिए दी चेतावनी

bheemarmy.jpg

bheem army

सहारनपुर। घुन्ना में पुलिस और श्रद्धालुओं पर हुए पथराव का मामला अभी शांत नहीं हुआ है और भीम आर्मी पदाधिकारियाें ने एक और आंदाेलन की चेतावनी दे दी है। ‘प्रशासन कान खाेलकर सुन ले’ इन शब्दाें में चेताते हुए भीम आर्मी पदाधिकारियाें ने कहा है कि इस बार आंदाेलन ऐसा हाेगा जिसकी गूंज विदेशाें तक जाएगी।
भीम आर्मी पदाधिकारियाें ने सिर्फ भाजपा सरकार ही नहीं अपने समाज के जनप्रतिनिधियों काे भी चेतावनी दी है। साफ कह दिया कि हमारे समाज के जाे लाेग दलिताें की वाेट लेकर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं अपने घरों में ऐसी लगा रखे हैं या ताे वह नेता समाज के लाेगाें की परेशानियों काे उठाएं, समाज की आवाज काे उठाए वर्ना ताे भीम आर्मी एकता मिशन उन नेताओं का इलाज भी वर्तमान ही करने जा रही है।
यह है पूरा मालमा

दरअसल पिछले दिनों घुन्ना गांव में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा काे नुकसान पहुंचा दिया गया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सहारनपुर-बेहट मार्ग पर जाम लगा दिया था। गुस्साई भीड़ ने पुलिस और शाकम्भरी सिद्ध पीठ दर्शन काे जा रहे श्रद्धालुओं पर पथराव भी कर दिया था। इसी मामले में दर्ज मुकदमें में अब पुलिस ने गिरफ्तारी शुरु कर दी है। गिरफ्तारी शुरु हाेते ही एक बार फिर से भीम आर्मी पदाधिकारियाें (Bhim Army Workers) ने यह चेतावनी दी है।
चेतावनी देने वालाें में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राेहित राज गाैतम, जिला प्रभारी, प्रवीण गाैतम, नगर अध्यक्ष प्रदीप जाटव, मीडिया प्रभारी अजय गाैतम जिला सलाहकार मेहरदास के अलावा देश बंधु, पवन गाैतम, विपिन गाैतम शामिल रहे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो