scriptये दिग्गज नेता खुद नहीं लड़ेगा लोकसभा चुनाव, भाजपा को हराने के लिए छेड़ी ये मुहिम | bhim army leader chandrashekhar comment on bjp in lok sabha election | Patrika News

ये दिग्गज नेता खुद नहीं लड़ेगा लोकसभा चुनाव, भाजपा को हराने के लिए छेड़ी ये मुहिम

locationसहारनपुरPublished: Nov 16, 2018 03:37:33 pm

Submitted by:

virendra sharma

जेल से रिहा होने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान BJP को उखाड़ फेंकने का बयान दिया था।

bhim

ये दिग्गज नेता खुद नहीं लड़ेगा लोकसभा चुनाव, भाजपा को हराने के लिए छेड़ी ये मुहिम

सहारनपुर. जेल से रिहा होने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान BJP को उखाड़ फेंकने का बयान दिया था। एक बार फिर से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर लोकसभा चुनाव को लेकर सुर्खियों में आ गए है। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है। चंद्रेशखर ने दिल्ली रोड पर देर रात पहुंचकर कार्यकर्ताओं के सामने पहुंचकर यह घोषणा की।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में किसी भी कीमत पर नहीं जीतने देना है। दिल्ली रोड पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरुंगा। लेकिन भीम आर्मी का उद्देश्य भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में हर हाल में हराना है। इसके अलावा चंद्रशेखर ने युवाओं को भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा के लिए सरकार द्वारा किए गए वादे खोखले साबित हुए हैं।
यह भी पढ़ें

अगर आपके पास है ये डॉक्यूमेंट तो आसानी से मिल जाएगा शस्त्र लाइसेंस

सहारनपुर के रहने वाले चंद्रशेखर भीम आर्मी के संस्थापक है। सहारनुपर में हुई हिंसा के मामलों में रासुका की वजह से ये पिछले एक साल से जेल में बंद थे। सितंबर माह में चंद्रशेखर को यूपी पुलिस ने रिहा कर दिया था। उस दौरान यूपी पुलिस ने बयान जारी कर कहा था कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बदले व्यवहार और मां के आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें जेल से रिहा किया गया है। चंद्रशेखर को पश्चिमी यूपी में हुए जातिगत संघर्ष का जिम्मेदार बताते हुए यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जेल से रिहा होने के बाद भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखऱ ने कहा था कि यूपी सरकार डरी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें रिहा किया गया है। उस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को 2019 में बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए कहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। साथ ही भाजपा को हराने की मुहिम छेड़ने के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो