scriptCM योगी का सहारनपुर दौराः विरोधी दलों के नेता बोले, देश के बाद अब प्रदेश को भी मिले जमुलेबाज मुखिया | Apposition leaders criticises CM Yogis Saharanpur visit | Patrika News

CM योगी का सहारनपुर दौराः विरोधी दलों के नेता बोले, देश के बाद अब प्रदेश को भी मिले जमुलेबाज मुखिया

locationसहारनपुरPublished: Aug 21, 2017 10:50:00 pm

Submitted by:

Iftekhar

मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे को विरोधी दलों ने बताया औचित्यहीन

CM YOGI ADITYNATH

CM YOGI ADITYNATH

 शिवमणि त्यागी/सहारनपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे को विरोधी दल व्यर्थ बता रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री आए और चले गए किसी को पता भी नहीं चला। न तो मुख्यमंत्री किसी फरियादी मिले और न ही उन्होंने सहारनपुर के लिए कोई घोषणा की। यह सहारनपुर का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री बिना किसी घोषणा के और बिना किसी से मिले ही वापस चले गए। विरोधी दलों ने तो यह तक कह है कि यदि मुख्यमंत्री को यही करना था तो फिर सहारनपुर आने की जरूरत क्या थी। जमाना डिजिटल का है लखनऊ से बैठकर ही अफसरों से मिटिंग कर लेते। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे को विरोधी पार्टियों के नेता किस रूप में लेते हैं। यह जानने के लिए हमने उनसे बात की। आप भी जनिए इस दौरान विरोधी दलों के नेता क्या बोले।

नगर विधायक संजय गर्ग
समाजवादी पार्टी के टिकट पर सहारनपुर नगर से विधान सभा का चुनाव जीतने वाले नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि, जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है कानून-व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश में जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं आैर केवल कागजो में आकड़े छिपाएं जा रहे हैं। बिजली उत्पादन के लिए इस सरकार ने कोई काम नहीं किया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जो उत्पादन क्षमता प्रदेश में बढ़ाई थी उसी से प्रदेश को बिजली मिल ही है। भाजपाईयों को तो जुमले फेंकने की आदत सी हो गई है, बिना मुद्दों के भाजपा लोगों की भावना से खिलवाड़ करती है आैर अपने जुमलों से लोगों को बीच खाई पैदा करने का काम भाजपा को बंद करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं उन्हे सोचना चाहिए, सहारनपुर में ईदगाह पर भाजपा का एक भी नेता बधाई देने तक नहीं पहुंचा। यह सोचने के बाद सबका साथ सबका विकास का नारा दें।

बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद
बसपा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद का कहना है कि, जिस तरीके से प्रधानमंत्री झूठ बोल गए थे कुछ नहीं मिला उसी तरह से अब अब सीएम के आने के बाद भी यह साफ हो चुका है कि, भाजपा ने प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगा है। सीएम सहारनपुर पहुंचे लेकिन उन्होंने कोई भी घोषणा सहारनपुर के लिए नहीं की है। सहारनपुर की झोली खाली रह गई और लोगों की उम्मीदें टूट गई। भाजपा सहारनपुर को कुछ भी देने वाली नहीं है। चुनाव से पहले राजनाथ सिंह ने सहारनपुर पहुंचने पर कहा था कि, आप हमारा जुगाड़ चलवाओं हम आपका जुगाड़ चलवा देंगे लेकिन अपना जुगाड़ चलाकर भाजपा अब जनता के बीच से दूर है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक इमरान मसूद का कहना है कि, मुख्यमंत्री के खाली-पीली आने से क्या फायदा, अगर कुछ देकर जाते कोई घोषणा करते तो कुछ फायदा होता। मुख्यमंत्री आकर चले जाएं और सहारनपुर गंदगी व ट्रैफिक जैसी की मूल समस्याओं से जूझता रहे तो ऐसी विजिट किस काम की । भाजपा के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को प्रदेश और देश की जनता का ख्याल नहीं है। नमाज सड़क पर पढ़ी जाए या ना पढ़ी जाए, जनमाष्टमी मनाई जाए या मनाई जाए भाजपा तो इन जुमलों में उलझी हुई है। इमरान मसूद ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को डूबकर मर जाना चाहिए अब छत्तीसगढ़ के अंदर भी बच्चे मर गए हैं। देश के बच्चों को भाजपा की सरकारे मार रही है । भारतीय जनता पार्टी को शर्म आनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो