script

अखिलेश यादव काे प्रयागराज जाने से राेकने पर एेसे फूटा सपाईयाें का गुस्सा, देखे वीडियाे

locationसहारनपुरPublished: Feb 12, 2019 07:44:56 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काे प्रयागराज जाने से राेके जाने पर सपाईयाें का गुस्सा फूट पड़ा।

saharanpur

up cm yogi adityanath

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काे प्रयागराज जाने से राेके जाने पर पूरे प्रदेश में सपाईयाें का गुस्सा फूट पड़ा। यूपी के सहारनपुर में सपाई सड़काें पर उतर आए आैर जाेरदार हंगामा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के पुतले काे आग के हवाले कर दिया। इस दाैरान सपाईयाें ने भाजपा के साथ-साथ यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आैर साफ कह दिया कि भाजपा तानाशाही कर रही है। किसी भी कीमत पर तनाशाही काे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन्हाेंने कहा कि सपा नेता किसी भी कीमत पर अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार ने जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री आैर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष काे प्रयागराज जाने से राेका है एेसा करके सरकार ने अपनी तुच्छ मानसिकता जाहिर की है। पुतला जलाने वालाें में मुख्य रूप से अरविंद चाैधरी, ऋषिपाल, शशि बाला पुंडीर, सरफराज खान, अनूप चाैधरी, फैसल सलमानी, अंबुल चाैधरी,सहदेव चाैधरी फहाद सलीम आदि शामिल रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो