scriptAaj Ka Rashifal in Hindi आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और कैसा रहेगा आज का दिन | aaj ka rashifal date 20 september 2018 hindi me | Patrika News

Aaj Ka Rashifal in Hindi आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और कैसा रहेगा आज का दिन

locationसहारनपुरPublished: Sep 19, 2018 12:41:35 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Aaj ka Rashifal 20 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्योतिषाचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक हॉरोस्कोप के जरिये जानते हैं आज का राशिफल। चंद्र राशिफल के मुताबिक आज 20 सितंबर का राशिफल सभी राशि के जातकों के लिए शुभ है। आज सभी राशि के जातकों के लिए अलग अलग योग बन रहे हैं, तो आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए बने हैं आज क्या-क्या योग और क्या कहता है आज आपका का राशिफल जानते हैं आज का राशिफल से भविष्यफल।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है आज मेष राशि वालों को गुस्से से बचना है आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे लेकिन विचारों में सकारात्मकता बनाए रखिएगा। आज वाणी में मधुरता रखिए आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी 5 किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है आज जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है आज गाय को अपने हाथ से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। आज विचारों में सकारात्मकता लाने के लिए प्रभु श्री राम का स्मरण करें और मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें।

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य थोड़ा कम बेहतर है। आज वृष राशि वालों को सचेत रहना होगा सावधान रहना होगा आज रुके हुए कार्यों में गति तो आएगी लेकिन आज कोई अपना ही आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है। इसलिए सावधान रहिएगा। आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सतर्कता बरतना जरूरी है आज धन लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं अचानक धन लाभ भी आज आपको हो सकते हैं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है परिवार को समय दें इससे पारिवारिक माहौल बेहतर होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है आज भाग्य आपके साथ हैं आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी आज खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन सभी कार्य आप पूर्ण कर लेंगे यह अलग बात है कि आज आपको सामान्य कार्यों के लिए भी थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन मन लगा कर कार्य कीजिएगा आज आपकी राशि में कर्म ही प्रधान है आज कार्य करने से ही आपके लिए नए रास्ते खुलने वाले हैं आज दूसरों से ईर्ष्या आपको नहीं करनी है किसी की चुगली करने से भी आज आपको बचना है आज कुत्ते को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज पुराने कार्यों का फल आपको मिलने वाला है जो मेहनत आपने पूर्व में की थी उसके फल आपको आज मिल सकते हैं। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज मित्रों के साथ अच्छा समय आपका बीतने वाला है परिवार के सदस्य भी आज आपसे खुश हैं आज बच्चों को समय दें बच्चों से बातें करें और उनकी दुनिया में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश करें बच्चे आपसे बात करना चाहते हैं इससे परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और माहौल भी बेहतर होगा आज संतान की ओर से चल रही चिंताएं खत्म होंगी आज प्रभु श्री राम का स्मरण करना आपके लिए फलदाई है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों को आज के दिन थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज सिंह राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा आज अनावश्यक यात्राएं करना आपके लिए उचित नहीं है जब तक जरूरी ना हो तब तक यात्राएं करने से बचें आज ऐसे किसी व्यक्ति से आपकी भेंट होगी जो आपके लिए नए रास्ते खोलेगा आज आपके व्यक्तित्व में अनोखी क्षमता उभर रही है इस क्षमता के बल पर आप दूसरों को प्रभावित करेंगे आज वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा किसी से भी द्वेष आपको नहीं करना है आज जितना सम्मान आप दूसरों का करोगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है आज किसी वृक्ष को पानी देना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। आज दूसरे लोगों को भी आप प्रभावित करेंगे आज आपकी वाणी में सरस्वती जी का वास होगा और आप की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे अगर आप राजनीति में है तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है। आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने का मौका है पूरी इच्छा शक्ति के साथ आज अपनी बात को आप को रखना है। ईमानदारी के साथ कार्य करते रहिए आज आपके कोई भी कार्य नहीं रुकेंगे लेकिन ध्यान रहे आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं रहना है। आज लालचवस किए गए निर्णय लाभदायक नहीं रहने वाले हैं आज तु
लसी को जल देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालो के लिए आज का राशिफल सामान्य है आज तुला राशि वालों का दिन रोजाना की तरह दैनिक कार्यों में बीतेगा आज परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन आप परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं आज परिवार के लिए समय निकालें पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां चल रही हैं उनके लिए खुलकर बात करें इन परेशानियों का समाधान निकलेगा लेकिन बातें करते समय गुस्से से आपको बचना है आज गुस्सा नहीं करना है आज गुस्से में किया गया कोई भी कार्य है आपके लिए उचित नहीं है आज जीवनसाथी से आप सलाह ले सकते हैं आर्थिक मामलों में आज जीवनसाथी से आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अधिक बेहतर है आज भाग्य वृश्चिक राशि वालों के साथ है आज आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे लेकिन आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परिश्रम के दौरान आपको निराशा भी हाथ लग सकती है लेकिन आपको निराश नहीं होना है सकारात्मकता अपने विचारों में बनाए रखनी है पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को करते रहिए सफलता आपको मिलेगी आज मित्रों का सहयोग आपको मिलने वाला है कार्यक्षेत्र में भी सहयोगी यों का व्यवहार आपके प्रति सामान्य आज रहने वाला है आज प्रमोशन के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना है आज मछलियों को खाना डालना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों का राशिफल आज सामान्य है आज धनु राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं आज अचानक धन लाभ आपको हो सकते हैं पिछले लंबे समय से कुछ नया आप करने की सोच रहे हैं तो आज उसके लिए शुभ दिन है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण करते हुए आज नए कार्यों का श्रीगणेश आप कर सकते हैं आज पड़ोसी से विवाद होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें अपनी वाणी से आज आपको किसी को भी कड़वा नहीं बोलना है आज आपकी वाणी में सरस्वती का वास है जो बातें आप कहेंगे वह पूर्ण होंगी लेकिन इसके लिए मन में कोई छल नहीं होना चाहिए आज व्यवहार में भी सरलता बनाकर रखिएगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है आज मकर राशि वालों को थोड़ा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आज आर्थिक मामलों को लेकर भाई या पिता से विवाद हो सकता है इसलिए बहस करने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें आज स्वभाव में जिद्दीपन नहीं रखना है जिद्दी होना आज आपके लिए उचित नहीं है इससे आपका नुकसान हो सकता है इसलिए आज जो भी कार्य आप करें पूरे मन के साथ करें आज कुछ अधिकारियों की नजर आपके कार्यों पर लगी हुई है इसलिए कोई भी लापरवाही आज आपको नहीं बरतनी है आज बड़ों का आशीर्वाद बनाकर रखिएगा बड़ों के आशीर्वाद से आपके कार्य पूर्ण होने वाले हैं आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता करना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपको किसी को भी पैसा उधार नहीं देना है आज दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस नहीं लौटने वाला है आज निवेश करते समय भी थोड़ा सावधान रहिए गा किसी मित्र या जीवनसाथी से सलाह लेने के बाद ही अपना पैसा आज निवेश करें आज सामान्य लाभ क्यों आपके लिए बने हुए हैं। आज अचल संपत्ति कल आप आपको मिलने वाला है आज काले कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है आज किसी से भी ड्रेस नहीं करना है आज वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है इसलिए जिन लोगों की दवाइयां चल रही है ध्यान रहे वह नियमित रूप से दवाइयां लेते रहे।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज मीन राशि वालों के साथ भाग्य है आज सारे कार्य आपके पूर्ण होने वाले हैं लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है आज बाहर जब आप घर से हो तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरती आएगा आज मौसम का बदलाव भी आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है अगर आप किसी पुराने रोग से ग्रस्त हैं तो दवाएं नियमित रूप से लेते रहे आज रफ्तार से भी आपको बचना है जब वाहन चलाएं तो रफ्तार सीमित रखें आज किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है जिससे आपका मन खुश हो जाएगा प्रसन्न हो जाएगा आज पुरानी बातें ताजा हो जाएंगी आज मन को खुश करने के लिए अच्छा संगीत भी आप सुन सकते हैं

ट्रेंडिंग वीडियो