scriptआज इन राशियों में बन रहे धन लाभ के विशेष योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे | aaj ka rashifal date 16 september 2018 hindi me | Patrika News

आज इन राशियों में बन रहे धन लाभ के विशेष योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Sep 15, 2018 12:41:37 pm

Submitted by:

lokesh verma

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) जानिये ज्योतिषाचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी से, आज का राशिफल सभी राशियों के लिए है कुछ ना कुछ खास। आईये जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे।

rashifal

आज इन राशियों में बन रहे धन लाभ के विशेष योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज मामूली बात को लेकर परिवारजनों से बहस हो सकती है। बहस करने से आज आप को बचाना है। छोटी-छोटी बातों पर आज आपको गुस्सा भी आएगा। इसलिए अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज कुत्ते को अपने हाथों से रोटी डालना आपके लिए शुभ है।
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ है, जो भी कार्य आज आप करेंगे उनमें सफलता मिलने वाली है। वहीं पुराने जो कार्य आपके रुके हुए हैं आज उन्हें पूरा करने का दिन है, लेकिन ध्यान रहे आज कर्म ही आपके लिए प्रधान है। भाग्य के सहारे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। आज दूसरों से ईर्ष्या भी आपको नहीं करनी है। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन निरंतरता बनाए रखें, सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मिथुन राशि वालों को सड़क पार करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। आज पत्नी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से प्यार आपको मिलने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर से कम नहीं है। आज कर्क राशि वालों के सारे कार्य सिद्ध होने वाले हैं। पिछले दिनों आप परेशानियों से जूझ रहे थे। उनमें भी आज कमी आएगी। आज परिवार का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। बच्चों से आज बात करें इससे परिवार का माहौल अच्छा होगा। दोपहर बाद किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जो पुरानी यादों को ताजा कर देगा। आज अच्छा संगीत सुनना आपके मन को अच्छा कर देगा। आज दूसरे लोग भी आपसे प्रसन्न होंगे।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अधिक बेहतर है। आज सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ आपको हो सकता है। उन योजनाओं में आपको लाभ होने योग दिखाई दे रहे हैं। जिस पर आप पिछले लंबे समय से काम कर रहे थे, आज सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलने वाला है। कार्यों में लापरवाही उचित नहीं है। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ आज आपके लिए बना हुआ है।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कन्या राशि वालों के व्यवहार में गुस्से की अधिकता बनी रहेगी। गुस्से में कोई भी निर्णय आज आपको लेने से बचना है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज दूसरों को अपने मुख से कोई भी ऐसा शब्द आपको नहीं कहना है, जो कड़वा हो बुरा लगे। इससे आपका व्यक्तित्व प्रभावित होगा और दूसरों की नजरों में पूर्वाग्रह आपके लिए बन जाएगा। आज खुद को साबित करने का समय है, लेकिन अपने को बड़ा सेट करने के लिए दूसरों से ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। झूठ का सहारा आपको नहीं लेना है। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज सकारात्मकता जरूरी है। आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। आपका मन आज दिनभर चंचल बना रहेगा। एकाग्रता की कमी रहेगी, जिस कारण आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने में खुद को अक्षम महसूस करेंगे। ऐसे में परिवार के किसी वरिष्ठ जन या जीवनसाथी की सलाह आप कर सकते हैं। आज मित्रों का भी भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है, लेकिन कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की उपेक्षा आज आप को झेलनी पड़ सकती है। आज गुस्से को काबू रखना ही आपका मंत्र है।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज वृश्चिक राशि वालों को दैनिक कार्यों के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आज शारीरिक रूप से आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज प्रभु का स्मरण करना आपके लिए शुभ है। भगवान श्री राम का स्मरण करें आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। खाने पीने की वस्तुओं में सतर्कता बरतनी आवश्यक है। आज कानूनी पचड़ों में भी आपको पढ़ने से बचना चाहिए।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन विरोधी आज मुखर होने की कोशिश करेंगे। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि दुश्मन आज आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे और उन्हें खुद ही हार का मुंह देखना पड़ेगा। आप अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिएगा। आप दूसरों का सम्मान करते हैं दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और यही आपका कर्म आज आप को विजय दिलाने वाला है आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके बहुत काम आने वाला है। आज परिवार को समय दें जीवनसाथी से मन की बातें करें, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों को आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहना पड़ सकता है। आज घर पर मेहमानों के आने की योग्य दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनके आने से आपके परिवार का माहौल अच्छा होगा। हंसी आपके परिवार के सदस्यों के चेहरे पर आज देखने को मिलेगी। इसलिए आज घर पर आने वाले किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना है, कोई कड़वी बात नहीं कहनी है। आज घर आए मेहमान आपके लिए वरदान हैं। आप पिछले कुछ दिनों से जिन परेशानियों को लेकर दुखी हैं। उनसे भी आज निजात आपको मिलेगी। आज काले कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहेगा। आज कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज भोजन की अधिकता पेट के विकारों का कारण बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपके लिए समय उचित है। किसी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं सफलता आपको मिलेगी। आज अध्ययन करने का दिन है। आज की गई पढ़ाई भविष्य में आप के काम आने वाली है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को भी हानि हो सकती है। इसलिए दवाई नियमित रूप से लेते रहें। अच्छी बात है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उनके अकेलेपन को दूर करने वाला है। आप पिछले कुछ दिनों से खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं, लेकिन आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे मित्रों से होगी, जो आपके हृदय को प्रसन्न कर देंगे। आज भाग्य आपके साथ है। आर्थिक परेशानियां तो चल रही हैं उनमें भी आज कमी आएगी और लाभ के अवसर आज आपके लिए बनेंगे। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में आपको नहीं लेना है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों से यह जीवन साथी से सलाह जरूर ले लें। आज जल्दबाजी में या लालच किए गए निर्णय बहुत लंबे समय तक लाभ देने वाले नहीं हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो