script

Aaj Ka Rashifal in Hindi :आज का राशिफल सभी राशियों का 15 सितंबर 2018

locationसहारनपुरPublished: Sep 14, 2018 11:31:41 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Today horoscope में जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

horoscope news

rashifal 12 june 2019

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज मेष राशि वालों को किसी से बहस नहीं करनी है। अपनी सेहत का ध्यान रखना है। कार्यों में सफलता आज आपको मिलने वाली है। परिवार के साथ भी आज माहौल अच्छा रहेगा। इसलिए परिवार को समय दें। अपने हाथों से गाय को गुड़ खिलाना आज आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज वृष राशि वालों को दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन कोई भी जल्दबाजी में कदम आपको नहीं उठाना है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज गुस्से से आपको बचना है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है मिथुन राशि वालों को आज अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज मिथुन राशि वाले जो भी कार्य करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन दिनभर आज नमन विचार मिथुन राशि वालों को घेरने की कोशिश करेंगे। आपको ध्यान रखना है आज सकारात्मक बने रहना है आज सकारात्मक ऊर्जा से ही आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज समय का सदुपयोग आपको करना है। आज अवसर आएंगे लेकिन उनको पहचाना होगा और सही समय पर आगे बढ़कर उनका लाभ आपको लेना होगा। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज जीवनसाथी से मन की बात करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए आज धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज रुका हुआ धन वापस आ सकता है। जिन लोगों को आपने उधार पैसा दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज भाग्य आपके साथ है। पुराने रुके हुए कार्यों में आज गति आएगी। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक हालत बिगड़ सकती है। इसलिए दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वाले आज बहस करने से बचें। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कन्या राशि वालों को आ सकता है। आज कोई अपना भी आपसे चालाकी कर सकता है, इसलिए सावधान रहिएगा। अच्छी खबर यह है कि आज भाग्य आपके साथ है। कठिनाइयां आएंगी लेकिन समाधान अपने साथ लाएंगी और आपके सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। ऐसा हो सकता है कि आपको सामान्य कार्यों के लिए भी आज थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़े।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य तुला राशि वालों के साथ है। आज संतान की ओर से अच्छे समाचार तुला राशि वालों को मिलने वाले हैं। पिछले दिनों से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए हैं उनसे आज निजात आपको मिलने वाली है। आज का दिन तुला राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। ध्यान रखिएगा आज लालच में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला भी करने से बचना है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत आज अचानक बिगड़ सकती है। इसलिए परिवार के सदस्यों का ध्यान आज आपको रखना है। आज कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप धैर्य बनाए रखिए अपना कार्य करते रहिए सफलता मिलेगी। आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए इससे आपके सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे और दूसरे लोग आपसे प्रभावित होंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य है। आज दुश्मन मुखर हो सकते हैं लेकिन आपको विरोध नहीं करना है। आज कानूनी पचड़ों में आपको नहीं पड़ना है। भाग्य धनु राशि वालों के साथ है। इसलिए आज अपने व्यवहार में आप सरलता बनाए रखिएगा। वाणी में मधुरता से आपके आज सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। दोपहर बाद आपको कोई अच्छे समाचार मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सचेत रहने का है। आज दोस्तों से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। खर्च की अधिकता आपकी राशिफल में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी रखिएगा आज भोजन की अधिकता भी आपको पेट के विकार का कारण बन सकती हैं। अच्छी खबर यह है कि आज व्यापार में आपको लाभ दिखाई दे रहे हैं और अचानक धन लाभ के योग भी आज आपकी राशि में दिख रहे हैं। आज तुलसी को पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य थोड़ा काम बेहतर है। आज कुंभ राशि वालों के सारे कार्य संपूर्ण होंगे लेकिन विरोध भी आएंगे विरोधाभास दिन भर लगे रहेंगे। आज मन आपका चंचल रहेगा एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें । अपने किसी पुराने शाैंक को दोहराएं और वाणी में मधुरता बनाए रखें ध्यान रखिए आज दूसरों का जितना सम्मान आप करेंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य थोड़ा काम बेहतर है। आज मीन राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज छोटे छोटे कार्यों में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, लेकिन इनसे घबराना नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है और आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज कुत्ते को आपको नहीं बात करना है। कुत्ते को लात मारने से आपका भाग्य आज छिन्न हो सकता है। इसलिए ध्यान रखिएगा आज अपने मुंह से किसी दूसरे व्यक्ति की आलोचना भी आप को करने से बचना है आज आप में दैवीय गुण हैं और इन गुणों का सदुपयोग करें।

ट्रेंडिंग वीडियो