scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 11 नवंबर का राशिफल | Aaj ka Rashifal date 11 November 2018 in Hindi | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 11 नवंबर का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 11, 2018 01:44:17 am

Submitted by:

shivmani tyagi

सभी राशियाें का दैनिक राशिफल 11 नवंबर 2018 Aaj Ka Rashifal In Hindi 11 November 2018 आज बन रहा सपकर्मा नाम का शुभ याेग

horoscope news

rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्याेतिष विद्या के अनुसार आज 11 नवंबर 2018 काे भगवान श्री गणेश का चतुर्थी व्रत है। आज सभी राशियाें के लिए समय अच्छा है। आज मूल नक्षत्र में ”सपकर्मा” नाम का शुभ याेग बन रहा है। यह शुभ याेग सभी राशियाें के लिए धनलाभ लेकर आया है। आईए जानते हैं रविवार आज क्या कहते हैं भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों की राशि आज अच्छी है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सीनियर का सहयोग आज आपको मिलने वाला है। पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो यह योजना भी आज पूर्ण होगी। आज नया वाहन खरीद सकेंगे। आज अच्छा भोजन करने का अवसर आपको मिलेगा लेकिन स्वादिष्ट भोजन देखकर अधिक खाने की इच्छा पर काबू रखें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। सब कुछ होते हुए भी आज असंतोष की भावना आपकाे परेशान कर सकती है। आज गाय को रोटी दीजिए ऐसा करने से आपके रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृष राशि (Vrishabha Rashi) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आप खुद को दूसरों से अधिक मजबूत महसूस करेंगे। आज आपकी राशि में पुराने मित्रों से मुलाकात होने के योग दिखाई दे रहे हैं इससे आपका मन खुश हो जाएगा। वाहन सुख के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं और सामाजिक रुप से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज लोग आपकी बातों को सुनेंगे और आपका सम्मान करेंगे लेकिन आपको भी दूसरों का सम्मान करने की आदत डालनी होगी। जितना सम्मान आज आप दूसरों का करेंगे उतना ही समाज में सम्मान आपको भी मिलने वाला है। आज घर आए मेहमान का अच्छा स्वागत कीजिए। दरवाजे पर आए कुत्ते को रोटी दीजिए और किसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथ से खाना दीजिए। ऐसा करने से आपके दुश्मन परास्त होंगे। और संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी खत्म होंगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। पारिवारिक जीवन में बदलाव आज आप महसूस करेंगे। आज पारिवारिक जीवन सुख में होगा अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्य क्षेत्र में विस्तार आज हो सकता है। परिवर्तन होने की आशंकाएं भी बनी हुई है। आज ट्रांसफर भी आपका हो सकता है लेकिन आय के स्रोत बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक परेशानियां भी खत्म हाेंगी। आज हनुमान का स्मरण कीजिए आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और रुका हुआ धन भी आप तक वापस लौटेगा। आज परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें गुस्से से बचें। आज आपकी राशि में यहीं सफलता का मंत्र है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए दिन बेहतर है। मानसिक रूप से आज खुद को आप सरल महसूस करेंगे। जिन चिंताओं ने आपको पिछले दिनों से घेर रखा है आज उनमें कमी आएगी। आज मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज जोड़े गए धन में कमी हो सकती है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। उन वस्तुओं को खरीदने से अभी परहेज करें जिनकी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज अध्ययन में ध्यान लगाइए। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। आज बुद्धि का इस्तेमाल कीजिए। आय के स्रोत बढ़ेंगे आज मौके आपको मिलेंगे लेकिन उन्हें पहचान कर सही समय पर आगे बढ़ना आपकी जिम्मेदारी होगी। ध्यान रहे लालच में आकर और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आज नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आप लालचवस निर्णय कर लें और कोई अच्छा अवसर खाे दें। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन गुस्से से भरा रह सकता है। इसलिए आज कन्या राशि वालों को गुस्सा करने से बचना चाहिए। वाणी में मधुरता बना कर रखें। बहस करने से बचे। ऐसा करने से आप गुस्से की अधिकता से बच पाएंगे। अच्छी बात यह है कि परिवार का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है लेकिन खर्चों की अधिकता के कारण संचित धन में कमी आ सकती है। आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहिएगा। खर्च करते समय सोच समझ कर ही खर्च कीजिएगा। वर्तमान समय भविष्य की योजनाओं के लिए धन बचाने का है। इसलिए धन को बचाकर चले। आज बचाया गया धन भविष्य में आप के काम आएगा

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए दिन धार्मिक रहने वाला है। धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका आज आपको मिलेगा। परिवार को समय दें। परिवार के जन आपसे बात करना चाहते हैं। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। आज जो भी कार्य करेंगे उमें सफलता मिलेगी। आज अनोखा उत्साह आप अपने अंदर महसूस करेंगे। आज किसी मित्र का घर पर आगमन हो सकता है। घर आने वाले सभी मेहमानों का आपको पूरा आदर सत्कार करना चाहिए। ऐसा करने से आपका व्यक्तित्व दूसरों की नजरों में प्रभावी हो जाता है। आप अपनी बात को सही ढंग से दूसरों को समझा लेते हैं। आज इसी हुनर के जरिए आप अपने सारे कार्य पूर्ण कर लेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कार्य की अधिकता वाला रह सकता है। आज भले ही छुट्टी हो लेकिन आप दैनिक कार्यों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। छुट्टी कब बीत जाएगी आपकाे पता भी नहीं चलेगा। घरेलू कार्य आज आपको करने पड़ेंगे। दिनभर इससे आप परेशान भी हो सकते हैं और चिड़चिड़ापन भी महसूस कर सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि आज संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और संतान की ओर से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। आज मित्रों का भी भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। शाम के समय मित्रों के साथ या परिवार जनों के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों को आज अपनी भावनाओं को थोड़ा काबू रखना होगा। आज भावनाओं में बहने का दिन नहीं है। आप जल्दी ही भावनाओं में बह जाते हैं और यही कारण है कि आप अक्सर धोखा खा लेते हैं। लोग आपका इस्तेमाल ना करें इसलिए दिल के बजाय दिमाग से काम लेना शुरू कीजिए। आज परिवार में मांगलिक आयोजन के योग दिखाई दे रहे हैं। ध्यान रखें जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंकाएं भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए जीवन साथी से बहस ना करें उन्हें सम्मान दें। उनकी बात को सुने आज वस्त्राें की खरीददारी कर सकते हैं। आज बच्चों या जीवनसाथी को उपहार स्वरूप वस्त्र देने से रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन आज आपको संयमित रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं आज बढ़ सकती हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मी सहयोगी रवैया में नहीं रहेंगे। इसलिए सावधान रहें, सचेत रहें। अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूरा करें। सहकर्मियों के सहारे आज अपने किसी भी कार्य को छोड़ना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे सीनियर की नज़रों में आपके कार्यों की अहमियत कम हो सकती है। ध्यान रहे आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी सावधान रहिएगा। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। माता पिता का आशीर्वाद भी आज आपके साथ बना रहेगा। इसलिए जो भी कठिनाइयां आएंगी उन्हें आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल हालात पैदा हो सकते हैं लेकिन आप उनसे निपट लेंगे। आज किसी से भी नफरत आपको नहीं करनी है दूसरों की चुगली करने से आपको बचना चाहिए। ध्यान रहे आज कुत्ते काे भूलकर भी लात नहीं मारनी है। आज तुलसी को अपने हाथों से पानी दें और मछलियों को खाना दें। इससे आपकी परेशानियां कम होंगी और रुका हुआ धन वापस लौटेगा। आज धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी आपको मिल सकता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए आपके सभी कष्ट दूर होंगे
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है शैक्षिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलने वाली है। अगर परीक्षा के परिणाम आज आने वाले हैं तो आपके हित में रहेंगे लेकिन ध्यान रहे आज मीन राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका बनी हुई हैं। परिवार जनों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज परिवार को समय दें और बच्चों से मन की बातें करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो