scriptAaj ka Rashifal: गुरुवार आज वृद्धि याेग से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी राशियों का राशिफल | Aaj ka rashifal 10 october 2019 Daily Horoscope with predection | Patrika News

Aaj ka Rashifal: गुरुवार आज वृद्धि याेग से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Oct 10, 2019 08:33:58 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

गुरुवार का दिन सभी राशि वालाें के लिए खास
बन रहा वृद्धि याेग, सभी राशि वालाें काे हाेंगे लाभ
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 October 2019: 10 अक्टूबर गुरुवार आज वृद्धि योग बन रहा है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे में कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियों मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ मीन का राशिफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र और पंडित रोहित वशिष्ठ
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) दिन आपके लिए अच्छा है पारिवारिक सुख के योग राशि में बन रहे हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सा सचेत रहने का समय है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है आज मेष राशि वाले गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं। ऐसा करने से भाग्य का फल मिलेगा।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) मन चंचल बना रहेगा मन को शांत रखें अच्छा संगीत सुनिए। आज पैसा खर्च करने में सावधानी बरतें। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। कारोबारियों और व्यापारियों को आज प्रतिस्पर्धा से बचना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें।
का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज चिंता में घिरे रहेंगे। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी और सीनियर का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आज समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) समय का सदुपयोग करें चिंताओं से बचें। आज चिंचन करना अच्छी बात है लेकिन चिंता से आपको बचना है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। आज नए लोगों से मिलने का मौका आपको मिलेगा। व्यापारियों कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं लेकिन किसी से भी बहस करने से बचना है।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे, जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन किसी अवसर की तरह है। आज अपनी योजनाओं को पूर्ण करने का समय है। भाग्य का 80% साथ आपको प्राप्त हो रहा है। अपने शोंक दोहरा सकते हैं मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज पुरानी यादें ताजा होंगी। अगर निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है लेकिन एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी रहेगा। मधुर वाणी से आपके बिगड़े कार्य बनेंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं लेकिन साथ-साथ खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए दोनों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। सीनियर से बनाकर रखिएगा। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। आपके जिम्मेदारियां भी बढ़ाई जा सकती हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। समय का सदुपयोग करें, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज तुलसी काे अपने हाथाें से जल दें।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए चुनौती भरा समय है। कुछ ऐसे कार्य आपको करने पड़ेंगे जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आपको करने पड़ सकते हैं। ऐसे में भावनात्मक होने से बचें। तर्क के आधार पर ही निर्णय करें किसी के प्रति भी आपको पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कोई भी राय नहीं देनी है। आज बिजली के उपकरणाें से सावधानी बरतें वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।

ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) दिन अच्छा है लेकिन मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का ध्यान कीजिए। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी से आज मन की बातें कीजिए। बच्चों को समय दीजिए परिवार के समय दीजिए इस रिश्ते में मजबूती आएगी। आज Social media पर छाएं रहेंगे।
भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) अगर आप बेरोजगार हैं ताे आज का समय किसी अवसर की तरह है। आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। काले रंग के कुत्ते को अपने हाथाें से दूध पिलाएं। इससे विराेधी शांत हाेंगे और भाग्य का फल आपकाे प्राप्त हाेगा। ध्यान रहे कभी भी कुत्ते काे लात आपकाे नहीं मारनी है। ऐसा करने से आपका भाग्य छिन्न हो सकता है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन लालच बिल्कुल भी उचित नहीं है। कोई भी निर्णय करने से पहले सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) आज वृद्धि योग बन रहा है। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने, पूर्ण करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे लेकिन अभी तक आपका कार्य पूर्ण नहीं हो रहा था या उसमें कुछ बाधाएं आ रही थी तो आज उस कार्य को पूरा कर सकते हैं। आज भाग्य का 80% साथ आपको प्राप्त हो रहा है। चंद्रमा भी आज कुंभ राशि में है, इसलिए आज कुंभ राशि वालों पर विशेष कृपा बनी हुई है। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन मन चंचल बना रहेगा। नकारात्मक विचार घेरने की कोशिश कर सकते हैं। सकारात्मक विचार के साथ कदम आगे बढ़ाने से ही सफलता प्राप्त हाेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय मीन राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो