scriptनवरात्र का पहला दिन लाएगा खुशियों की सौगात चमकेगी इन 5 राशि की किस्मत | Shardiya Navratri 2018 first day rashifal 5 lucky rashi luck shine | Patrika News
सागर

नवरात्र का पहला दिन लाएगा खुशियों की सौगात चमकेगी इन 5 राशि की किस्मत

नवरात्र का पहला दिन लाएगा खुशियों की सौगात चमकेगी इन 5 राशि की किस्मत

सागरSep 12, 2018 / 01:02 pm

Samved Jain

नवरात्र का पहला दिन लाएगा खुशियों की सौगात चमकेगी इन 5 राशि की किस्मत

नवरात्र का पहला दिन लाएगा खुशियों की सौगात चमकेगी इन 5 राशि की किस्मत

सागर. गणेश चतुर्थी 13 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके ठीक एक महीने बाद नवरात्रि पर्व शुरू होगा। इस नवरात्रि का पहला ही दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात देने वाला है। वह पांच राशियां है मेष, तुला, वृष, मिथुन और मीन। इस बार नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इन राशि के जातकों पर मां जगतजननी कृपा बरसाने वाली है। आचार्य पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि इन राशि के जातकों की किस्मत नवरात्रि के पहले ही दिन चमक जाएगी। आइए जानते है उन राशियों के विस्तृत विवरण को….
ये है वह पांच राशियां, जिनकी चमकेगी किस्मत

MESH

इन राशि के लोगों के लिए नवरात्र का पहला दिन खुशियों की सौगात लाने वाला है। नवरात्र का पहला दिन शुरू होते ही आपको अपने जीवन में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। धन निवेश और विदेश संदर्भों में आपको बेहद लाभ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होगा। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी कामकाज पूरे हो जाएंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले पूरे हो जाएंगे। नवरात्रि के पहले दिन आपको नई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपके जीवन की खुशियां बढ़ जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सुबह शाम माता लक्ष्मी की आरती करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऐसा करने से आपके घर की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
तुला राशि


नवरात्र का पहला दिन शुरू होते ही आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। जिसके कारण आपको व्यापार में तेजी से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जो आपके मन को सुकून देगी। वाहन चलाते समय ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो, आप परेशानियां आ सकती है।क्रोध में आकर कोई भी ऐसा कार्य ना करे। जिससे आपके बने-बनाए कार्यों पर बुरा असर पड़े। किसी भी कार्य में लापरवाही ना बरते नहीं तो, आप को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। माता लक्ष्मी की कृपा से आपको सफलता के नए-नए मार्ग मिलेंगे। जिससे आप अपने जीवन में तेजी से परिवर्तन करेंगे। इस नवरात्र आप को नई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है। मन लगाकर कार्य करते रहें। शिक्षा के क्षेत्र में जितने भी अबसर सामने आए। उसमें हाथ आजमाएं। आपको सफलता निश्चित तौर से मिलेगी।
वृष राशि


माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बढ़ेगी जिससे कारण नवरात्र का पहला दिन शुरू होते ही आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बनने लगेंगे। जिससे आपके मन को खुशी महसूस होगी। आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आप इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए, परिवार में खुशी का माहौल बनाए रखेंगे। जिससे आपके बच्चे आप पर बहुत प्रसन्नता महसूस करेंगे। अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो, आपको नवरात्र का पहला दिन शुरू होते ही उस बीमारी से छुटकारा मिलेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर की आर्थिक स्थिति लगातार अच्छी होगी। नौकरी वाले लोगों के लिए नवरात्र का पहला दिन सबसे खुशनुमा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले करना आपके लिए ज्यादा लाभदायक रहेगा। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा।
मिथुन राशि


नवरात्र का पहला दिन आपके लिए बेहद खुशियों की सौगात लाने वाला है जिससे आपकी किस्मत चमक जाएगी। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी। जिसके कारण आपको व्यवसाय में सफलता मिलेगी। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बढ़ेगी। जिससे आपके रिश्ते में चल रही अनबन दूर हो जाएगी और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।आने वाला समय मंगलमय होगा। रोमांस के लिए आपका यह समय बेहद अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से आपको भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। आपके घर में नए मेहमानों का आना हो सकता है। जिसके कारण आपकी खुशियां बढ़ जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास पूरे हो जाएंगे। मां के आशीर्वाद से आप हर कार्य में सफलता पाएंगे। मां के आशीर्वाद से आपके घर में धन की कमी नहीं रहेगी। आर्थिक दिक्कतें हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी। नवरात्र में रोज सुबह शाम मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी।
मीन राशि


नवरात्र का पहला दिन आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि से आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पैसा कमाने के नए नए अवसर मिलेंगे। जिससे आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप का मन प्रसन्न रहेगा। आने वाले समय के लिए आप धन इक_ा कर पाएंगे। ज्यादा काम का बोझ अपने ऊपर हावी ना होने दें नहीं तो, आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि से आपकी किस्मत चमक जाएगी। बीमार लोगों को बीमारी से छुटकारा मिलेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से आने वाला समय आपके लिए मंगलमय होगा। अगर आप किसी को सच्चे दिल से चाहते हैं तो, आपका प्यार नवरात्र के पहले दिन मिल सकता है। गुस्से में आकर कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। यात्रा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Home / Sagar / नवरात्र का पहला दिन लाएगा खुशियों की सौगात चमकेगी इन 5 राशि की किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो