scriptPM मोदी ने खुद बताया- चुनाव 2024 में क्यों चाहिए ‘400 पार’ ? कांग्रेस का मंत्र क्या है- ये भी बताया…. | PM Modi himself told- why do we need to cross 400 in 2024 elections? He also told what is the mantra of Congress… | Patrika News
सागर

PM मोदी ने खुद बताया- चुनाव 2024 में क्यों चाहिए ‘400 पार’ ? कांग्रेस का मंत्र क्या है- ये भी बताया….

Lok Sabha Elections 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कांग्रेस, कांग्रेस सरकारों और उसकी नीतियों पर हमलावर रहे। मोदी ने सागर के बड़तूमा में 24 मिनट तक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता नहीं होगा कि कांग्रेस का मंत्र क्या है। मैं बताता हूं मंत्र। आप लोग घर […]

सागरApr 25, 2024 / 07:59 am

Ashtha Awasthi

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कांग्रेस, कांग्रेस सरकारों और उसकी नीतियों पर हमलावर रहे। मोदी ने सागर के बड़तूमा में 24 मिनट तक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता नहीं होगा कि कांग्रेस का मंत्र क्या है। मैं बताता हूं मंत्र। आप लोग घर घर जाकर इसे जनता तक पहुंचाना। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस को मंदिर और मंदिर जाने वालों से नफरत है। बड़तूमा में संत रविदास मंदिर का जब भूमिपूजन किया, तब भी कांग्रेस ने इस आस्था के केंद्र को नफरत से देखा था।

400 पार इसलिए चाहिए

मोदी ने कहा, साथियो यह मुझसे पूछते हैं, चार सौ पार, चार सौ पार क्यों ? मैं जवाब देता हूं आप जो राज्यों में हथकंडा अपना रहे हो। दलितों, आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण चोरी करने का जो खेल खेल रहे हो। उसे लूटने का खेल खेल रहे हो। यह खेल हमेशा बंद करने के लिए, आपके मनसूबों को हमेशा-हमेशा ताला लगाने के लिए मोदी को चार सौ पार चाहिए।

मध्यप्रदेश के विकास पर दो मिनट बोले

मोदी ने कहा, देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, यह मप्र और सागर के लोग अच्छे से जानते हैं। विकास कब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो, इसलिए देश हो या मप्र, विकास तभी आया, जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी।
वही मप्र भाजपा सरकार में विकास की नई ऊचाइयां छू रहा है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू हो गया है। सिंचाई के लिए बंडा वृहद सिंचाई परियोजना का काम भी भाजपा सरकार ने करवाया है। हाइवे का नेटवर्क बनाया जा रहा है।

Home / Sagar / PM मोदी ने खुद बताया- चुनाव 2024 में क्यों चाहिए ‘400 पार’ ? कांग्रेस का मंत्र क्या है- ये भी बताया….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो