script5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत | Maa Vaishno devi kripa 7 lucky rashi Not 5 on October 2018 rashifal | Patrika News

5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत

locationसागरPublished: Oct 04, 2018 12:49:28 pm

Submitted by:

Samved Jain

5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत

5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत

5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत

सागर. आज आश्विन कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि और गुरुवार का दिन है। आज मातृ नवमी है। इसके साथ ही बुधवार के दिन पुनर्वसु नक्षत्र के साथ परिघ योग बन रहा है। जो कि दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। जिस योग का असर हर के जातकों को पड़ेगा। जानिए आचार्य पंडित रवि शास्त्री के अनुसार राशिफल…
5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत

4 अक्टूबर 2018 मेष राशिफल


आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

4 अक्टूबर 2018 वृष राशिफल
आज का दिन राहत पूर्ण रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात करेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल बना रहेगा।आज उन्हें कहीं घूमाने भी ले जा सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कहीं से महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपका दिन रंगों से भर जायेगा।

4 अक्टूबर 2018 मिथुन राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जरुरतमंदों के लिए संवेदनशील रहेंगे। आज का दिन आपके फेवर में होगा। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। गणेश जी की आरती करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत

4 अक्टूबर 2018 कर्क राशिफल
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ज्यादातर समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज थोड़ी भागदौड़ और तनाव भी हो सकता है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

4 अक्टूबर 2018 सिंह राशिफल


आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। फिजूलखर्ची करना एवॉएड करें। आपकी माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेग, हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन कराएं। गाय को रोटी का चूरमा खिलाएं, जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

4 अक्टूबर 2018 कन्या राशिफल


आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपको कई बड़े फायदे होंगे। आज गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से किसी बड़ी डील का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों से रिलेटिड कोई खुशखबरी मिलेगी। अपनी ईमानदारी के कारण आपको ऑफिस में सबका स्नेह प्राप्त होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, साथ में डिनर का प्लान बना सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका दिन अच्छा जाएगा।
5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत
 

4 अक्टूबर 2018 तुला राशिफल


आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। ऑफिस में सहकर्मी का भरपूर सहयोग मिलेगा7 आपका लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आपके शत्रु आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने शत्रुओं से दूरियां बनाकर रहें। हनुमान जी की आराधना करें, सभी दु:ख दूर होंगे।

4 अक्टूबर 2018 वृश्चिक राशिफल
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में कई फायदे होंगे। जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपकी संतान को स्कूल में प्रोत्साहन मिल सकता है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपका दिन अच्छा जाएगा।

4 अक्टूबर 2018 धनु राशिफल
आज व्यापार में आपको अचानक फायदा हो सकता है। आज आमदनी का कोई नया सोर्स मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आपकी सलाह लोगों के काम आयेगी। अपना मत दूसरों के सामने रखने से आपको फायदा होगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, घर में धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं। मंदिर में जाकर कुछ समय बिताएं, लोगों से प्रशंसा मिलेगी।

5 राशि के जातकों को अभी रहना होगा संभलकर, शेष की चमकेगी किस्मत
 

4 अक्टूबर 2018 मकर राशिफल
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है। इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता है। सेहत का विशेष ख्याल रखें। तली भुनी चीजों को खाने से बचें। आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा रहेगा। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

4 अक्टूबर 2018 कुंभ राशिफल
आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। जीवनसाथी से आपको सकारात्मक संकेत मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके कंधों पर एक से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपको समाज में मान-सम्मान जरूर मिलेगा।

4 अक्टूबर 2018 मीन राशिफल
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान बन सकता है। कुछ दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जाएगा, बॉस से शाबाशी मिल सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो