scriptराजकीय सम्मान के साथ दी पूर्व निरीक्षक को अंतिम विदाई | Last farewell given to former inspector with state honor | Patrika News
सागर

राजकीय सम्मान के साथ दी पूर्व निरीक्षक को अंतिम विदाई

– उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित थे निरीक्षक भटनागर

सागरApr 04, 2023 / 11:53 pm

संजय शर्मा

Last farewell given to former inspector with state honor

Last farewell given to former inspector with state honor

सागर. पुलिस की विशेष शाखा में निरीक्षक के रूप में तैनात रहे ओमप्रकाश भटनागर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे एक वर्ष पहले 30 जून 2022 को ही विभागीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के चलते न केवल विभागीय अधिकारी- कर्मचारी बल्कि आमजन में भी पसंद किए जाते थे। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के चलते वर्ष 2016 में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद भी शहर में लोगों के बीच सक्रिय थे। मंगलवार सुबह उनके निधन की खबर लगने पर विभाग के पूर्व सहकारी, परिचित उनके निवास पर पहुंच गए।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व विशेष शाखा निरीक्षक की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। उनके शव को राष्ट्रध्वज से ढंककर नरयावली नाका मुक्तिधाम ले जाया गया जहां पुलिस जवानों ने सलामी दी और राजकीय सम्मान कि साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भटनागर के पुत्र विवेक ने उन्हें मुखाग्रि दी। उनके निधन पर छायाचित्रकार गोविंद सरवैया, विजय पाठक, प्रशांत जैन शनीचरी पूर्व पार्षद, प्रदीप दुबे, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष चिंटू कटारे, अनूप गुप्ता, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, राजेश शास्त्री सहित अन्य ने मुक्तिधाम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindi News/ Sagar / राजकीय सम्मान के साथ दी पूर्व निरीक्षक को अंतिम विदाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो