scriptगर्मियों में आइसक्रीम के फ्रूट्स फ्लेवर्स बन रहे पसंद | ice cream | Patrika News

गर्मियों में आइसक्रीम के फ्रूट्स फ्लेवर्स बन रहे पसंद

locationसागरPublished: Jul 20, 2019 07:23:12 pm

नेशनल आइसक्रीम डे पर विशेष

सागर. मानसून भले ही आ गया है लेकिन गर्मी से लोगों के लिए राहत नहीं है। इस बेचैन करने वाली गर्मी में आइसक्रीम शहरवासियों को अधिक पसंद आ रही है। यही वजह है कि आइसक्रीम के टेस्टी फ्लेवर्स में बढ़त होती जा रही है। इन दिनों लोगों को नेचुरल फ्लेवर्स वाली आइसक्रीम खाना पसंद आ रहा है। इसके लिए शहर के आइसक्रीम पार्लर्स में भी फ्रूट्स बेस्ड के साथ पान, पुदीना और रोज फ्लेवर्स की आइसक्रीम की वैरायटीज भी चखने को मिल रही है।

शहर के कई आइसक्रीम सेंटर्स में लोगों की पसंद में फ्रूट्स बेस्ड आइसक्रीम पसंद की जा रही है। इसमें जामुन, ऑरेंज, इमली, ब्लैक ग्रेप्स के साथ मिल्क बेस में सीताफल, मैंगो, अमरूद, लीची, वॉटरमैलन, मस्कमैलन जैसे 25 से अधिक नेचुरल फ्लेवर्स की आइसक्रीम मिल रही हैं।

मटका कुल्फी की बात की अलग

आइसक्रीम के फ्लेवर को पसंद करने वाले लोगों की संख्या शहर में कम नहीं है। शहर में तीन बड़े आइसक्रीम पार्लर हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा किराना दुकानों पर भी आइसक्रीम मौजूद है। लोग कुल्फी को भी पसंद कर रहे हैं। इन दिनों बस स्टैंड, सिविल लाइन, कटरा, तीनबत्ती और राहतगढ़ बस स्टैंड आदि इलाकों में कुल्फी की मांग बढ़ी है। बड़ी संख्या में गाडिय़ों में लोगों ने दुकान खोल ली हैं। जानकारी के अनुसार हर दिन 4 से 5 लाख की आइसक्रीम की बिक्री हो रही है।

10 रुपए से 250 रुपए तक

आसइक्रीम पार्लर के अभय कुमार ने बताया कि शहर में नेचुरल फ्लेवर्स की आइसक्रीम की कीमत 10 रुपए से शुरू होकर 250 रुपए तक है। मटका कुल्फी की वैरायटीज में जहां रोज, बादाम, पिस्ता, अखरोट और अंजीर जैसे ड्राइफ्रूट्स का टेस्ट मिल रहा है। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में लगने वाले आइसक्रीम के ठीयों में रूहअफजा, रोज, टूटी-फ्रूटी और केसर कुल्फी फेमस हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो