scriptगुरु के चाल बदलते ही खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत | Guru Grah ki Badlegi chaal 3 rashi ki chamkegi kismat | Patrika News

गुरु के चाल बदलते ही खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत

locationसागरPublished: Sep 05, 2018 03:59:15 pm

Submitted by:

Samved Jain

गुरु के चाल बदलते ही खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत

सागर. गुरु अपनी चाल बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि वह दिनांक ६ सितंबर है। ऐसी स्थिति में ३ राशियों को प्रवल लाभ मिल सकता है। या कहें तो इन 3 राशि के जातकों की किस्मत भी गुरु के चाल बदलते ही खुल सकती है। आचार्य पंडित रवि शास्त्री के अनुसार वह तीन राशियां कुंभ, मिथुन और वृषभ होगी। जिनके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

वे 3 भाग्यशाली राशियाँ

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को गुरु के चाल बदलने से लाभ होगा। आपके कार्यों में आ रही अड़चनें एवं बाधाएं दूर हो जाएंगी। 6 सितंबर से गुरु के चाल बदलने से कुंभ राशि वाले लोगों को लाभ होगा। व्यापार में तेज गति से इजाफा होगा। आपका भाग्य आपको पूरा साथ देगा। प्रतिद्वंदियों से आपको हानि पहुंचाने की कोशिश की जा सकती है। आप सावधान रहें। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को गुरु के चाल बदलने से कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जीवन साथी की किसी बड़ी कामयाबी के लिए आप अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगे। भाग्य आपके साथ है। आप जिस भी कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके विरोधियों से आपको चुनौती मिल सकती है। आप इस चुनौती का डटकर सामना करेंगे। कार्यस्थल पर आप अपनी बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देने में सफल होंगे और आप अपने कार्यनिष्ठा के बदौलत ही कामयाबी हासिल करने में सफल होंगे।

वृषभ राशि

गुरु के चाल बदलने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य भी आसानी से पूरे होने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को गुरु के चाल बदलने से लाभ ही लाभ होंगे। शेयर बाजार में निवेश करना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। साईं बाबा की कृपा से आपके जीवन में आ रही दुख-तकलीफे समाप्त हो जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो